Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार लोगों पर मुकदमा
  • देहरादून

दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में दहेज उत्पीड़न और मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर में सहसपुर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कहा कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन से दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने महिला के साथ मारपीट की। बताया कि बहन के पति इमरान पुत्र लियाकत उर्फ लीची, सास खुर्शीदा, ससुर लियाकत और देवर शाहरुख ने दहेज के लिए लगातार मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इमरान ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कालसी क्षेत्र में एक दर्जन पुलिया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों को आवाजाही में आ रही दिक्कत
Next: भूस्खलन से खतरे की जद में आया स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.