Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा ग्रस्त इलाकों में न हो गैस और ईंधन की कमीः महाराज
  • देहरादून

आपदा ग्रस्त इलाकों में न हो गैस और ईंधन की कमीः महाराज

RNS INDIA NEWS 21/10/2021
default featured image

देहरादून। तेज बारिश और बाढ़ से उत्तराखंड में आई आपदा से प्रभावित हुए इलाकों में गैस और ईंधन की किसी भी हालात में कमी न हो। साथ ही प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए। ये निर्देश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर्षिल से लम्खाग पास होते हुए छितकुल हिमाचल की ट्रेकिंग पर लापता हुए 11 पर्यटकों के मामले की जांच कर सर्च ऑपरेशन में तेजी लाई जाए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बीच कई स्थानों पर फंसे पर्यटकों व यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को सरकार की ओर से काम किया जा रहा है। देवभूमि में पर्यटकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जबकि प्रभावित इलाकों में तेजी से राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है और लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित इलाकों में किसी भी हालात में गैस और ईंधन की कमी न हो। बैठक में दिलीप जावलकर सचिव पर्यटन, युगल किशोर पंत अपर सचिव पर्यटन, कर्नल अश्विनी पुंडीर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन), ले. कर्नल दीपक खंडूरी निदेशक पर्यटन (अवस्थापना), विवेक सिंह चौहान अपर निदेशक, पूनम चंद अपर निदेशक पर्यटन, योगेंद्र सिंह गंगवार उप निदेशक, वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 23 व 24अक्टूबर को रेंजर्स ग्राउंड में होगी लोकवाद्यों की प्रदेश व्यापी प्रस्तुति
Next: भू-कानून की मांग पर धरना जारी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.