Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • अर्की उपचुनाव के चलते जिला पुलिस बीबीएन ने सील की सीमाएं
  • सोलन

अर्की उपचुनाव के चलते जिला पुलिस बीबीएन ने सील की सीमाएं

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
rns featured image new

शराब फैक्ट्ररियों के बाहर भी पुलिस का पहरा

शराब और नशे के कारोबार पर रहेगी 24 घंटे पुलिस की पैनी नजर

 

आरएनएस सोलन (बद्दी):
अर्की विधानसभा में उपचुनाव के चलते जिला पुलिस बीबीएन ने अर्की विस क्षेत्र के साथ लगती सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया। इन सीमाओं पर नाकेबंदी के साथ साथ 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं बीबीएन में विभिन्न शराब उद्योगों के बाहर भी पुलिस का दिन रात पहरा रहेगा। जिला पुलिस बीबीएन के तहत रामशहर थाना प्रभारी की अगुवाई में मंगलवार को सीमाओं को सील कर दिया गया। अब इन सीमाओं के रास्ते आवाजाही करने वालों को पुलिस जांच पड़ताल और तलाशी का सामना करना पड़ेगा। वहीं चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब और नशे के कारोबार पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
अर्की विधानसभा क्षेत्र का अधिकतर एरिया दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के साथ सट्टा है और औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते अधिकतर आवाजाही भी रहती है। जिसके चलते मंगलवार को रामशहर पुलिस ने अर्की विस क्षेत्र के सटी सभी सीमाओं को बैरिकेट लगाकर सील कर दिया। इन सील की गई सीमाओं पर दिन रात 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा।
एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि मंगलवार अर्की विधानसभा के सटी बीबीएन की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। थाना प्रभारी रामशहर की अगुवाई में चुनाव खत्म होने तक इन सीमाओं पर सख्त नाकेबंदी रहेगी। यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को जांच पड़ताल का सामना करना पड़ेगा। वहीं जिला पुलिस ने बीबीएन की सभी शराब फैक्ट्ररियों के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि अर्की उपचुनाव के चलते जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वीट्स के बाद अब खाने का स्वाद करेगा बीबीएन के लोगों को दीवाना
Next: मतदान केन्द्रों पर दी ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.