Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सड़क हादसा: स्पीति में खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, तीन घायल
  • हिमाचल प्रदेश

सड़क हादसा: स्पीति में खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

काजा/केलांग (लाहौल-स्पीति)।  जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा खंड में शिचलिंग के माने पुल के पास एक पिकअप (जीप) बारिश के बीच गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो महिलाओं समेत तीन घायल हो गए हैं। घायलों का काजा अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह दुर्घटना रविवार रात करीब दस बजे हुई है।

मृतकों की पहचान केंद्र सारपू मालहा (40) नेपाल, टेक बहादुर (23) नेपाल और वर्दी मालहा (45) नेपाल के तौर पर हुई है। घायलों में केंसग, गांव लारा स्पीति, कल्पना पत्नी टेक बहादुर नेपाल, पार्वती पत्नी जोपा नेपाल शामिल हैं। एसपी मानव वर्मा ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि सूचना के बाद एसडीएम महेंद्र प्रताप और डीएसपी रोहित मृगपुरी सहित सात सदस्यीय टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों और घायलों को रात ढाई बजे तक खाई से निकाल लिया। घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के समय भी बारिश जारी रही। इससे रेस्क्यू करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झारखंड के गुमला में दो नाबालिग बहनों से 10 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार
Next: ठंड ने दी दस्तक: लाहौल में दूसरे दिन भी बर्फबारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.