Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सूरत की पैकेजिंग कंपनी में लगी भयानक आग, जान बचाने के लिए 5 मंजिला इमारत से कूदे मजदूर, दो की मौत
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

सूरत की पैकेजिंग कंपनी में लगी भयानक आग, जान बचाने के लिए 5 मंजिला इमारत से कूदे मजदूर, दो की मौत

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

सूरत (आरएनएस)।  गुजरात के सूरत स्थित कड़ोदरा के गुजरात औद्योगिक विकास निगम में भयावह आग लगने की खबर है। बताया गया कि आग विवा पैकजिंग मिल में लगी। इस घटना में अब तक दो मजदूरों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि हाइड्रोलिक लिफ्ट द्वारा 125 से ज्यादा मजदूरों को बचा लिया गया है। मौके पर दमकल की कई गाडिय़ां अब भी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए कथित तौर पर इमारत से छलांग लगा दी जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कुछ कारीगरों को हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से बचाया गया। वहीं कुछ लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरडोली डिवीजन के डिप्टी एसपी रूपल सोलंकी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 125 लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक सूरत के कडोदरा इलाके के वरेली स्थित एक पैकेजिंग यूनिट में सबकुछ सामान्य चल रहा था। मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख मजदूर भयभीत हो गए। आग ने तेजी से पूरी इमारत को कब्जे में लेना शुरू कर दिया। मजदूर इस कदर डरे कि मारे डर के अपनी जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने लगे। बताया जाता है कि सौ से अधिक लोगों को पैकेजिंग यूनिट से रेस्क्यू किया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे हैं। फायर ब्रिगेड की करीब दर्जनभर गाडिय़ां मौके पर हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। आग लगने की वजहों का भी पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केरल में भारी बारिश का कहर, अब तक 23 लोगों की मौत
Next: बंगाल के युवा भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, भाजपा ने तृणमूल पर लगाया आरोप

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.