Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • केन्द्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस धरने पर
  • उत्तर प्रदेश

केन्द्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस धरने पर

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। लखीमपुर हिंसा मामले में किसानो को न्याय दिलाने और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस ने यहां विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार कर धरना दिया। सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के बजाय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत अन्य सदस्य धरने पर बैठ गये। उनके हाथों में तख्तियां थी कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी तक लड़ाई जारी रहेगी, किसानो को न्याय कब मिलेगा और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी कब तक होगी।

श्री लल्लू ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बजाय लखीमपुर के किसानो को न्याय दिलाने के लिये धरने पर बैठना उचित समझा है। सरकार किसानो की उपेक्षा कर रही है। केन्द्रीय मंत्री का पुत्र जेल में है तो ऐसे में उनका पद पर बने रहना कितना न्याय संगत है। श्री मिश्र के पद में रहते किसानो को न्याय मिलना असंभव है।

उन्होने कहा कि सदन और सड़क में भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच नूरा कुश्ती का खेल चल रहा है मगर उनकी पार्टी महंगाई से कराहती जनता, किसानो की बदहाली और बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवा वर्ग की लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेगी।
गौरतलब है कि योगी सरकार ने आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है जिसमें उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न होगा। करीब 37 साल बाद हो रहे इस चुनाव में सपा के नरेन्द्र वर्मा और भाजपा समर्थित नितिन अग्रवाल के बीच मुकाबला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रजिस्ट्रार-काननूगो के कार्य बहिष्कार से काम प्रभावित
Next: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर आपस में टकराईं 7 गाड़ियां, 3 की मौके पर ही मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.