Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विरोध के कारण बैरंग लौटी अतिक्रमण हटाने गयी टीम
  • हरिद्वार

विरोध के कारण बैरंग लौटी अतिक्रमण हटाने गयी टीम

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

रुड़की। लक्सर गांव में रुका पड़ा नाला निर्माण शुरू कराने के लिए एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नपा व राजस्व की संयुक्त टीम को लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। बाद में लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय देकर टीम लौट गई।
नगर पालिका द्वारा करीब 1 साल पहले लक्सर गांव में कोतवाली के सामने जल निकासी नाले का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन रास्ते में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करके मकान बना लिए जाने के कारण नाले का निर्माण बीच में ही रोकना पड़ा था। नगरपालिका अध्यक्ष और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने कई बार स्थानीय लोगों से बात कर अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया, परंतु लोग तैयार नहीं हुए। इस पर नपा प्रशासन ने एसडीएम लक्सर को प्रार्थनापत्र दिया था। एसडीएम ने नपा व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को पुलिस की मदद से बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। आदेश पर नायब तहसीलदार रमेशचंद्र, ईओ बलविंद्र सिंह अपनी टीम व पुलिसबल के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंच गए। इसका पता चलते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर उनकी तरफ से तहसील के अधिवक्ता अंकुर चौधरी भी वहां पहुंच गए और टीम की कार्रवाई का गलत बताते हुए अतिक्रमण नहीं हटाने दिया। उनका कहना था कि अतिक्रमण एक तरफ से शुरू करके पूरा हटाया जाए। विरोध के बाद बैकफुट पर आई टीम लोगों को एक सप्ताह में खुद अतिक्रमण हटाने की हिदायत देकर वापस लौट गई। टीम में राजस्व निरीक्षक अनिल कांबोज, लेखपाल सुनील चौधरी, चकबंदी लेखपाल सतीश शर्मा व अजय नारायण खाती आदि लोग थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6.62 ग्राम स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार
Next: 450 किलो प्रतिबंधित मास बरामद, आरोपी फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.