Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में खुला सीएनजी पंप
  • देहरादून

ऋषिकेश में खुला सीएनजी पंप

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में पहला सीएनजी पंप खुल गया है। जिसका उद्घाटन पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। सीएनजी पंप के खुलने से सैकड़ों वाहन संचालकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अभी तक सीएनजी से संचालित वाहनों के चालक सीएनजी भरवाने के लिए हरिद्वार और देहरादून का रुख करते थे। जिससे उनके समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) फिलिंग स्टेशन के खुलने से सैकड़ों वाहन संचालक लाभान्वित होंगे। अब पेट्रोल की जगह सीएनजी वाहनों को खरीदने में दिलचस्पी भी दिखाएंगे। क्षेत्र में सीएनजी पंप नहीं होने की वजह से लगातार पेट्रोल और डीजल के वाहन ही हाईवे पर ज्यादा दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। अब लोगों को सीएनजी की सुविधा भी मिलेगी, ऐसे में सीएनजी के वाहनों के बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण भी होगा। उन्होंने बताया कि सीएनजी वाहन को चलाना जहां पेट्रोल वाहनों से सस्ता होता है तो वहीं सीएनजी वाहन प्रदूषण भी कम करते हैं। सीएनजी पंप के मालिक प्रशांत जमदग्नि ने बताया कि वाहन चालकों की सुविधा के लिए पंप 24 घंटे खुला रहेगा। यह सुविधा गेल गैस लिमिटेड की ओर से दी गई है। ऐसे में सीएनजी वाहन चालकों की काफी समस्याएं दूर हो जाएंगी। सीएनजी की कीमत प्रति लीटर 65 रुपए ही है। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह, मेयर अनिता ममगाई, राकेश अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार
Next: गंगाआरती में शामिल हुई यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.