Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नीलम के शानदार 79 रनों की बदौलत सेमीफाइनल में पहुंचा उत्तराखंड
  • देहरादून

नीलम के शानदार 79 रनों की बदौलत सेमीफाइनल में पहुंचा उत्तराखंड

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

देहरादून। अंडर 19 महिला क्रिकेट वन डे प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने पंजाब की टीम को पांच विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। उत्तराखंड की जीत में नीलम भारद्वाज ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए शानदार तरीके से नाबाद 79 रन बनाकर अकेले दम पर मैच जिताया।
जयपुर की आरसीए अकादमी में हुए मुकाबले में पंजाब ने पहले खेलते हुए कमजोर शुरुआत की। पंजाब के विकेट एक के बाद एक गिरते रहे। कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाया। पंजाब की ओर से खुशनवल चाहल ने 20, प्रगति सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। पूरी टीम पचास ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 127 रन जुटा सकी। 21 रन अतिरिक्त के मिले। उत्तराखंड की ओर से साक्षी जोशी ने तीन, मीनाक्षी व पूजा ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उत्तराखंड की शुरूआत भी ठीक नहीं रही। ओपनर शगुन चौधरी पहली ही गेंद में रनआउट हो गई। चार विकेट 34 रन पर खोने के बाद उत्तराखंड की टीम मुसीबत में आ गई। लेकिन नीलम भारद्वाज ने लक्ष्मी बसेरा के साथ छठे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी करते हुए पांच विकेट से अपनी टीम को मैच जीता दिया। नीलम ने कुल 127 गेंदों में 79 रन बनाए।अपनी पारी में नीलम ने 11 चौके भी लगाए। लक्ष्मी बसेरा ने 72 गेंदों में 21 रन बनाए। पंजाब की ओर से मुस्कान सोगी ने दो विकेट लिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेंजर्स ग्राउंड में दिखाइये मेरे और अपने स्टिंग: हरीश रावत
Next: सीएम धामी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.