Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया कन्या पूजन
  • हरिद्वार

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया कन्या पूजन

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

हरिद्वार। गुरुवार को बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर में नवमी पर कन्या पूजन किया। कन्या पूजन से पूर्व हवन किया गया।
इस अवसर पर बाबा रामदेव कनखल के दिव्य मंदिर कृपालु बाग में आकर भावुक खो गए और पुराने दिनों की यादों में खो गए। पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए उन्होंने अपने कई मार्मिक संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि यहां पर जब हम लोग आए थे तब हमारे पास ना पैसा था और ना ही कोई संसाधन। हमने मिट्टी के गारे से कमरे बनाए और कच्चे कमरों में रहे। गौशाला बनाई और अभावों की जिंदगी व्यतीत कर आयुर्वेद व योग के क्षेत्र में काम किया। बाबा ने कहा कि तिनका तिनका जोड़ कर आज विश्व का सबसे बड़ा आयुर्वेद और योग का संस्थान बनाया। यह सब ईश्वर कृपा और हमारे पुरुषार्थ के कारण हुआ। मेरे साथी आचार्य बालकृष्ण और कर्मवीर तथा राम भरत सब ने मिलकर इस दिव्य मंदिर से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर जीत की विजय है और हमें आतंकवाद, महंगाई, बेरोजगारी पर विजय प्राप्त करनी है। उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति उपार्जन का पर्व है।
इससे पहले बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कन्याओं के चरण धोए और उन्हें वस्त्र उपहार और दक्षिणा भेंट की। नौ दिन तक विधि विधान से चले नवरात्र पूजन का आज वैदिक विधि विधान के साथ समापन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजयदशमी पर्व पर घोषित होंगी मदमहेश्वर और तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि
Next: चरस और स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.