Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बैंक को उपभोक्ता सेवा में कमी का दोषी पाया
  • हरिद्वार

बैंक को उपभोक्ता सेवा में कमी का दोषी पाया

RNS INDIA NEWS 13/10/2021
rns featured image new

हरिद्वार। जिला उपभोक्ता आयोग ने स्थानीय और क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई को उपभोक्ता सेवा में कमी का दोषी पाया है। आयोग ने दोनों को साढ़े 74 हजार रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से, क्षतिपूर्ति दो हजार रुपये और शिकायत खर्च और अधिवक्ता फीस के रूप में दो हजार रुपये शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं। अधिवक्ता अंजु शर्मा ने बताया कि शिवालिक नगर निवासी शिकायतकर्ता विश्वनाथ सिंह चन्द्रवंशी ने क्षेत्रीय प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देहरादून व स्थानीय प्रबन्धक सेक्टर पांच भेल रानीपुर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उसने स्थानीय बैंक शाखा में एक खाता खुलवाया हुआ है। उक्त खाते में अस्सी हजार रुपये जमा किए हुए थे। बताया कि वर्ष 2018 के अगस्त माह में उसके बैंक खाते में से चालीस हजार और साढ़े 34 हजार रुपये दो बार में निकल गए थे। किसी अंजान व्यक्ति ने अनाज मंडी दिल्ली स्थित एटीएम से रुपये निकाले थे। यही नहीं, शिकायतकर्ता के मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज भी नहीं आया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने स्थानीय शाखा में लिखित शिकायत देकर उससे एक डिस्प्यूट फार्म भी जमा कराया गया था। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिस पर शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था। साथ ही, बैंक के कई चक्कर लगाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। बैंक ने शिकायतकर्ता को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं कराई थी। शिकायतकर्ता ने बैंक प्रबन्धकों को एक लीगल नोटिस भेजा था। लेकिन उक्त नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आयोग की शरण ली थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, तीन पर केस
Next: लेनदेन को लेकर भाजपा नेता और व्यापारी में मारपीट, क्रॉस केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.