Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कार्रवाई के बाद भी खुल रहे मेडिकल स्टोर
  • हरिद्वार

कार्रवाई के बाद भी खुल रहे मेडिकल स्टोर

RNS INDIA NEWS 12/10/2021
rns featured image new

रुड़की।  लंढौरा में ड्रग विभाग की टीम में चार मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई कर दवाइयों की बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी थी। कार्रवाई के पांच दिन बाद ही मेडिकल स्टोर स्वामियों ने दुकान खोल कर दवा बिक्री शुरू कर दी। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र राणा ने सात अक्तूबर को टीम के साथ लंढौरा में मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान चार मेडिकल स्टोरों पर कुछ दवाई ऐसी पाई गई थी, जिनके न तो खरीद के बिल मिले थे और न ही बिक्री का विवरण मिला था। टीम में शामिल डॉ. सुधीर कुमार का कहना था कि कुछ ऐसी दवाएं और इंजेक्शन भी मिले थे, जो केवल एमबीबीएस डॉक्टरों के पर्चे पर ही बेचे जा सकते हैं लेकिन मेडिकल स्टोर स्वामी ऐसी दवाइयों का खरीद बिल भी नहीं दिखा पाए थे।इस पर टीम ने चारों मेडिकल स्टोरों की बिक्री और खरीद पर रोक लगाकर उन्हें सील कर दिया था। इसके साथ ही लाइसेंस निरस्त किए जाने की रिपोर्ट बनाकर जिला औषधि अधिकारी भेज दी गई थी। चार दिन बाद ही इन मेडिकल स्टोरों से दवा की बिक्री शुरू हो गई है। डीआई मानवेन्द्र राणा का कहना है कि चारों मेडिकल स्टोर की बिक्री और खरीद पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। साथ ही चारों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएलए को भेजी गई है। उनका कहना है कि स्टोर खोल कर दवाई बिक्री करने का मामला उनके संज्ञान में आया है। जल्द इस बारे में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला की चेन छीनी
Next: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.