Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • 750 करोड़ रुपये है नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का बजट, ऋतिक रोशन-रणबीर कपूर को मिल रही है तगड़ी फीस?
  • मनोरंजन

750 करोड़ रुपये है नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का बजट, ऋतिक रोशन-रणबीर कपूर को मिल रही है तगड़ी फीस?

RNS INDIA NEWS 11/10/2021
rns featured image new

ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर अपने अभिनय करियर के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. यह जोड़ी नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण में राम और रावण की भूमिका निभाती हुई नजर आएगी. एक तरफ जहां ऋतिक फिल्म में रावण की भूमिका निभाएंगे. वहीं, दूसरी ओर रणबीर राम के किरदार में दिखेंगे. इस बीच यह खबर सामने आई है कि ऋतिक और रणबीर को इस फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस के तौर पर दिए जा रहे हैं.
कथित तौर पर, फिल्म 750 करोड़ रुपये के बजट के साथ तीन भाग में बनाई जाएगी. एक रिपोर्ट में प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी का दावा है कि ऋतिक को रावण और रणबीर को राम की भूमिका निभाने के लिए 75-75 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं.
फिलहाल, फिल्म के बजट और ऋतिक व रणबीर की फीस को लेकर ने तो प्रोडक्शन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है और न ही अभिनेताओं की तरफ से इस खबर पर मुहर लगाई गई है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी लिखा गया है कि बाकी का बजट इस महाकाव्य को बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा. सूत्र का दावा है कि नितेश तिवारी द्वारा बनाई जा रही यह रामायण इतनी भव्य होगी, जैसी पहले कभी नहीं बनी थी.
दावा किया जा रहा है कि नितेश तिवारी और उनकी टीम अभी सीता की भूमिका निभाने के लिए एक आदर्श अभिनेत्री की तलाश कर रही है, लेकिन सूत्र ने करीना कपूर खान के फिल्म में शामिल होने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ये खबर करीना की मार्केटिंग टीम द्वारा चलाई गई थी. करीना टैलेंटेड हैं, लेकिन इस भूमिका के लिए वह बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं हैं.
आपको बता दें कि अगर फिल्म में राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को साइन किया गया है, तो किसी भी सूरत में करीना कपूर खान को सीता का किरदार ऑफर नहीं किया गया होगा. यह बात सभी जानते हैं कि करीना, रणबीर कपूर की कजिन हैं. ऐसे में एक कजिन कैसे अपने भाई के अपोजिट लेडी लव का किरदार निभा सकती हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ
Next: अल्मोड़ा जनपद में अन्नोत्सव कार्यक्रम का विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व सांसद अजय टम्टा ने किया शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.