Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • दाड़लाघाट महाविद्यालय में बताया वोट का महत्व
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट महाविद्यालय में बताया वोट का महत्व

RNS INDIA NEWS 11/10/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।
सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज अर्की उपमण्डल के अन्तर्गत दाड़लाघाट महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने उपस्थित लोगों को लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने की अपील की।
शिव कुमार ने कहा कि वोट का महत्व समझाने के लिए ‘इन्वीटेशन कार्ड मेकिंग फाॅर कास्टिंग वोट’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भी प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया। प्रतियोगिता के 03 विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
शिव कुमार ने कहा कि स्वीप के अन्तर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक बनाकर मतदान की प्रतिशतता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र में एक-एक वोट का महत्व है। इसके लिए आवश्यक है कि युवा पीढ़ी इस दिशा मंे जागरूक हो।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो।
इस अवसर मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से शालाघाट, दानोघाट, कराड़ाघाट, दाड़लाघाट में लोगों को वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की गई।
स्वीप टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में भी बच्चों को वोट के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। तथा बच्चों का आह्वान किया गया कि वे अपने अभिभावकों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर दाड़लाघाट महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. जनेश कपूर, पुनीत ठाकुर एवं काफी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4.54 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार
Next: ग्राम पंचायत सलोगड़ा में विश्व मानसिकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.