Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आयुर्वेद की 3 हजार सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
  • उत्तराखंड

आयुर्वेद की 3 हजार सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 10/10/2021
rns featured image new

देहरादून। भारतीय चिकित्सा परिषद ने राज्य के 33 आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग, पंचकर्म सहित तमाम कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए युवाओं से आवेदन मांगें गए हैं। राज्य में आयुर्वेद के पैरामेडिकल, फार्मेसी और नर्सिंग के पाठ्यक्रमों का संचालन भारतीय चिकित्सा परिषद की ओर से किया जाता है। परिषद हर साल 33 कॉलेजों की तीन हजार के करीब सीटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करती है। इसके तहत पचास फीसदी सीटें सरकारी कोटे जबकि पचास प्रतिशत सीटें मैनेजमेंट कोटे के तहत भरी जाती है। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसांई ने बताया कि सभी प्राइवेट कॉलेजों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 12 वीं उत्तीर्ण युवा इन सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। युवाओं के आवेदन के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य के 33 कॉलेजों में तकरीबन 15 सौ सीटें सरकारी कोटे के तहत भरी जाएंगी जबकि शेष सीटों पर युवाओं का चयन मैनेजमेंट कोटे के तहत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही परिषद की ओर से अन्य रोजगार परख कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगले सप्ताह तक शुरू होगी पुलिस भर्ती
Next: कर्नल कोठियाल ने किया आईएसबीटी क्षेत्र में आप पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.