Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लक्सर विधायक की तकरीबन सारी मांगों को मानने की घोषणा कर गए सीएम
  • हरिद्वार

लक्सर विधायक की तकरीबन सारी मांगों को मानने की घोषणा कर गए सीएम

RNS INDIA NEWS 10/10/2021
20 (11)

रुड़की।  सीएम की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ से गदगद सीएम धामी न केवल लक्सर विधायक संजय गुप्ता की पीठ ठोक गए, बल्कि उनके द्वारा मंच से बताई गई तकरीबन सारी मांगों की घोषणा भी कर दी। हालांकि आंगनबाड़ी व आशाओं के मानदेय बढ़ोतरी पर उन्होंने कैबिनेट की बैठक में विचार करने का भरोसा दिया।
रविवार को लक्सर विधायक द्वारा सुल्तानपुर में आयोजित सीएम की जनसभा में भीड़ ने सारे पुराने रिकार्ड तोड़ दिए। भीड इतनी थी कि चॉपर से उतरने के बाद सीएम के काफिले को एक किमी दूर सभास्थल तक जाने के लिए पूरा डेढ़ घंटा लगा। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद विधायक संजय गुप्ता ने अपने चिर परिचित देहाती अंदाज में शेरो शायरी के साथ अपने क्षेत्र के लिए कई येाजनाएं देने की मांग मंत्री से की। यही नहीं वे अपने कुर्ते का पल्ला पसारकर सीएम के सामने खड़े हो गए। सभा में लोगों की उपस्थिति व व्यवस्था से गदगद सीएम ने भी विधायक की तकरीबन मांगों को मानने की मंच से घोषणा भी कर दी। उन्होंने लक्सर नगर में खेल स्टेडियम बनाने, बाढ़ के असर को देखते हुए भिक्कमपुर में एसडीआरएफ की एक यूनिट को स्थायी तैनाती देने, भिक्कमपुर में 142 केवीए का विद्युत उपकेंद्र बनाने, बिशनपुर कुंडी से भोगपुर बालावाली तक बने गंगा नदी के तटबंध के ऊपर सड़क का निर्माण करने, अगले सत्र से भिक्कमपुर या निरंजनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना करने, नगर में रेलवे अंडरपास बनवाने के अलावा क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों पर हाईमास्क लाइटें लगवाने व 100 हैंडपंप की भी सीएम ने घोषणा कर दी। हालांकि आंगनबाड़ियों व आशाओं के मानदेय वृद्धि के विधायक के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि अगली कैबिनेट बैठक में इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
मंच पर ये लोग रहे मौजूद:  लक्सर में सीएम के जनसभा में नेताओं की जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान मंच पर गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, अंबरीश गर्ग, मंडल अध्यक्ष बिशनपाल कश्यप व राजसिंह, आशुतोष शर्मा, जितेंद्र चौधरी, निपेंद्र चौधरी, देवेंद्र बुटार, विनय गुप्ता, डॉ. अजय गुप्ता, डेविड मुखिया, मोहित वर्मा, राजेश गुप्ता, आदेश सैनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 14 अक्तूबर से रफ्तार पकड़ेगी चारधाम यात्रा
Next: ब्यूटीशियन से दुष्कर्म के आरोप में मंगेतर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.