Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 14 अक्तूबर से रफ्तार पकड़ेगी चारधाम यात्रा
  • देहरादून

14 अक्तूबर से रफ्तार पकड़ेगी चारधाम यात्रा

RNS INDIA NEWS 10/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 14 अक्तूबर से रफ्तार पकड़ेगी। महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों ने ऋषिकेश में टीजीएमओ और ट्रेवल्स एजेंसियों में करीब 20 वाहन बुक कराए हैं। फिलहाल चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में सन्नाटा पसरा है। वैश्विक महामारी के चलते बीते साल 2020 में चारधाम यात्रा स्थगित रही। वर्ष 2021 में महामारी के मामले कम होने पर राज्य सरकार ने 18 सितंबर से कड़े नियमों के साथ यात्रा शुरू की। हर रोज बदरीनाथ में 1 हजार, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 300 तीर्थयात्रियों के दर्शन की व्यवस्था बनायी। देवस्थानम बोर्ड से ई-पास भी अनिवार्य किया। तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या और ई-पास की बाध्यता के चलते बाहरी प्रदेशों से आए तीर्थयात्रियों को वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। सरकार की कोर्ट में पैरवी के बाद तीर्थयात्रियों के सामने आ रही व्यवहारिक समस्या दूर हो गई। 5 अक्तूबर से ई-पास और धामों में सीमित संख्या में दर्शन की बाध्यता को समाप्त कर दिया। हैरत की बात है छूट मिलने के बाद से तीर्थयात्रियों का टोटा है। अच्छी खबर यह कि 14 अक्तूबर से चारधाम यात्रा में तेजी आएगी। दरअसल, चारधाम यात्रा में ऋषिकेश, हरिद्वार से वाहनों का संचालन करने वाली टीजीएमओयू के पास 14,15,16 अक्तूबर में वाहनों की अग्रिम बुकिंग आयी है। टीजीएमओ के वरिष्ठ लिपिक धीरज रावत ने बताया कि महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों ने करीब 20 बसें बुक कराई है। 14 अक्तूबर से चारधाम के लिए बसें रवाना होने लगेंगी। शहर के पंजीकृत ट्रेवल्स एजेंसी संचालकों ने भी 14 से यात्रा के लिए वाहनों की बुकिंग होने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रविवार को भी धरना दिया
Next: लक्सर विधायक की तकरीबन सारी मांगों को मानने की घोषणा कर गए सीएम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.