Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • सारण में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
  • बिहार

सारण में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

छपरा (आरएनएस)।  बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि विशुनपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय पंचरत्न राम साइकिल से अपने घर से इसुआपुर बाजार की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बाबा लालदास मठिया गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया,जिसके कारण दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के समीप शव को रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकार मामला शांत कराया।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की चिकित्सा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
Next: 13 साल में बेटा नहीं हुआ तो पति ने की पत्नी की हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.