Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • परेशानी से जूझ रहे हैं सीमांत गांवों के लोग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

परेशानी से जूझ रहे हैं सीमांत गांवों के लोग

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

देहरादून। सीमांत जिलों में पड़ी आपदा की मार इस बार माइग्रेशन पर भारी पड़ रही है। उच्च हिमालय में बढ़ती ठंड से माइग्रेशन पर गए ग्रामीण एक पखवाड़े पूर्व ही वापस लौटने लगे हैं। वहीं आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों की खराब हालत ग्रामीण और जानवरों दोनों के लिए बड़ा परेशानी का सबब बन रही है।
सीमांत जिले की धारचूला और मुनस्यारी तहसील के ग्रामीण माइग्रेशन यानी छह माह के लिए उच्च हिमालयी गांवों में प्रवास करते हैं। धारचूला तहसील की दारमा व व्यास घाटी और मुनस्यारी तहसील के मल्ला जोहार में माइग्रेशन होता है। अप्रैल से गर्मी बढऩे के साथ ग्रामीण और चरवाहे अपने जानवरों को लेकर उच्च हिमालय में स्थित अपने मूल गांवों में चले जाते हैं। छह माह तक खेती और पशुपालन करने वाले ग्रामीण अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से वापस घाटियों की ओर आने लगते हैं। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी गांवों तक सड़कें नहीं होने से यहां पैदल ही आवागमन होता है।

इस वर्ष मानसून काल में हुई बारिश से मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त पड़ा है। पैदल मार्ग के ठीक ऊपर सीमा सड़क संगठन सड़क निर्माण का काम करा रहा है। जिसका मलबा लगातार पैदल मार्ग पर गिर रहा है। उधर धारचूला तहसील में दारमा घाटी को जोडऩे वाला मार्ग 110 दिनों से बंद पड़ा है। व्यास घाटी के कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में भी जगह-जगह आपदा ने खलल डाला है।

उच्च हिमालय में बढ़ गई ठंड
इस वर्ष मानसून काल में ज्यादा बारिश के चलते उच्च हिमालय में ठंड भी बढ़ गई है। मल्ला जोहार के ग्रामीणों का पहला दल घाटियों की ओर रवाना हो चुका है। लेकिन मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग ध्वस्त होने के चलते ग्रामीणों को जानवरों के साथ सफर करना बेहद मुश्किल हो रहा है। तीन दिन पूर्व मापांग के पास क्षतिग्रस्त मार्ग से गिरकर दो घोड़े गोरी नदी में समा चुके हैं। दारमा घाटी से अभी माइग्रेशन शुरू  नहीं हुआ है, लेकिन उच्च हिमालय में चार बार हो चुके हिमपात के चलते बढ़ी ठंड ग्रामीणों को जल्द घाटियों की ओर लौटने का इशारा कर चुकी है।

वर्ष में दो बार प्रवास करते हैं 30 गांवों के लोग
धारचूला और मुनस्यारी तहसील के 30 गांव वर्ष में दो बार प्रवास करते हैं। घाटियों में वापस आने वाले पशुपालक अपनी भेड़-बकरियां लेकर दिसंबर से तराई-भाबर की ओर रवाना हो जाते हैं और मार्च में गर्मी बढऩे पर लौट आते हैं। एसडीएम मुनस्यारी बीएस फोनिया का कहना है कि मुनस्यारी-मिलम पैदल क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने के लिए लोनिवि की गैंग तैनात कर दी है। कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही मार्ग को ठीक कर लिया जाएगा। माइग्रेशन के दौरान सड़क निर्माण के कार्य में सावधानी रखने के निर्देश सीमा सड़क संगठन को दे दिए गए हैं। वहीं एसडीएम धारचूला एके शुक्ला का कहना है कि दारमा मार्ग में कुछ स्थानों पर सड़क बह जाने से नई सड़क काटने को लेकर विवाद था, जिसे सुलझा लिया गया गया है। दारमा वैली में माइग्रेशन शुरू होने तक सड़क खोल ली जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी रुड़की के एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
Next: बंजारावाला में मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो गिरफ्तार

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.