Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय लोकनीति का महिला प्रत्याशी के साथ हिमाचल से चुनावी आगाज, मंडी में भरा नामांकन
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोकनीति का महिला प्रत्याशी के साथ हिमाचल से चुनावी आगाज, मंडी में भरा नामांकन

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

शिमला-मंडी। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी हिमाचल से महिला प्रत्याशी के साथ अपना चुनावी आगाज करने जा रही है। शुक्रवार को मंडी में राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अधिकृत महिला प्रत्याशी अंबिका श्याम ने अपना नामांकन भरा। राष्ट्रीय नामांकन के दौरान पार्टी के राज्य सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष नंदी वर्धन जैन, राज्य कन्वीनर डी एन चौहान, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य आनंद नायर, एसपी शर्मा, पार्टी के वालंटियर एवं मेंटोर डा. एल सी शर्मा, राज्य कोर वर्किंग कमेटी से सदस्य डा. रोशन लाल चौहान मौजूद रहे।

इस अवसर पर बात करते हुए स्टेट कन्वीनर डी एन चौहान ने कहा कि आज पार्टी ने मंडी ससंदीय क्षेत्र के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी का नामंकन भरवाया है और इसके बाद पूरी पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित बनाने के लिए प्रचार में उतरेगी। आने वाले दिनों में पार्टी का केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व ब्रिगेडियर बी के खन्ना, दीपक पांडया व शैलेश श्रीवास्तवा भी प्रचार के लिए हिमाचल आएंगे। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकनीति यहां सत्ता परिवर्तन के लिए नही बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना चाहती है। डी एन चौहान ने कहा कि जहां आज तक लोगों ने कांग्रेस और बीजेपी की नूरा कुष्ती में ही अपने बेषकीमती वोट का प्रयोग किया और मज़बूरी में करना भी पड़ा लेक़िन व्यवस्था नहीं बदली और इससे भी ज़्यादा हालात ख़राब होते गए । अब प्रदेष और देष में राजनीति नहीं लोकनीति को आधार बनाकर व्यवस्था परिवर्तन का बीड़ा देष भर के बुद्धिजीवियों, युवा और महिलाओं को साथ लेकर उठाया है ।

वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के चुनाव पर टिकट लड़ने जा रही समाजसेविका अंबिका श्याम ने कहा कि अगर जनता उन्हें चुनती है तो उनकी प्राथमिकताओं में दीर्घकालिक रोजगार उपलब्ध करवाना, अस्पतालों में विशेषज्ञों, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी, प्रत्येक जिला में उच्च स्तर पर फूड पार्क खोलने की पहल करना शामिल होगा। इन फूड पार्कों के जरिए किसान-बागवान अपने सभी उत्पाद खरीद व बेच सकेंगे। इसके अलावा मंडी लोकसभा क्षेत्र में लगाए जाने वाले उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की है।

पार्टी के प्रत्याशियों में देखे तो मंडी में बीजेपी ने भी नया चेहरा उतारा है और फौजी होने के कारण उसे भुनाने में लग गई है तो वहीं कांग्रेस ने पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को चेहरा बनाया है जो विकास के मुददों से ज़्यादा वीरभद्र सिंह के नाम पर चुनाव मैदान में हैं । लोकनीति पार्टी ने एक युवा चेहरे को सामने रखा है जो एक समाजसेविका भी है और कम उम्र से ही लोगों के साथ जुड़ी हुई हैं । पार्टी का यह दावा बीजेपी के लिए भी अखर सकता है कि उनकी पार्टी का देष में नेतृत्व ब्रिगेडियर बी के खन्ना कर रहे हैजो भारत और पाकिस्तान के युद्ध से लेकर श्रीलंका के अभियान में सक्रिय रहे और वर्तमान में विष्व भर में आपदा प्रबंधन पर मुख्य भूमिका में भी है ।

राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की महिला प्रत्याशी समाजसेविका अंबिका श्याम की व्यक्तिगत प्रोफाइल

जिला शिमला की तहसील रामपुर की ब्रौ क्षेत्र में वर्ष 1977 में जन्मी अंबिका श्याम ने 1998 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से स्नातक की है और इसके बाद नागपुर से 1999 में बीपी.एड की है। इसके बाद इन्होंने कुछ समय तक रामपुर के डीएवी स्कूल में अध्यापन भी किया है। इसके बाद अंबिका श्याम ने कुछ समय तक लेखिका के तौर पर बालीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। इसके साथ ही इन्होंने अपनी अधिवक्ता की पढ़ाई पूरी की और 2011 से 2013 तक डीएलएफ कोटक कार्पेरेट कंपनी ज्वाइ की। इसके बाद 2014 में मुंबई में बार काउंसिल आफ महाराष्ट्र और गोवा में बतौर अधिवक्ता एम्पैनलड हुई। यही महाराष्ट्र लीगल एड पैनल के लिए अंबिका श्याम का चयन हुआ। वषर् 2019 में अंबिका हिमाचल लौटीं और तब से अब तक वे गौ सेवा व सुरक्षा के कार्य में जुड़कर समाजसेवा कर रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवार में किसी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो ऐसे बनाएं
Next: राज्य की पहली डिजिटल आंगनबाड़ी का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.