Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कौडिय़ाला-ब्यासी के बीच पहाड़ी गिरने से यातायात बाधित
  • देहरादून

कौडिय़ाला-ब्यासी के बीच पहाड़ी गिरने से यातायात बाधित

RNS INDIA NEWS 23/08/2020
1598195721864_11

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर कौडिय़ाला-ब्यासी के बीच एक पूरी पहाड़ी भरभराकर सडक़ पर आ गिरी। इससे ऋ षिकेश-बदरीनाथ मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पहाड़ी के सडक़ पर गिरने की घटना का वीडियो बना लिया। दरअसल, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर तोता घाटी के समीप पिछले कुछ समय से कटिंग का काम चल रहा है, जिससे इस रूट पर ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच वाहनों का आवागमन बंद है। मगर, ऋषिकेश से कौडिय़ाला के बीच वाहनों का आवागमन जारी है। रविवार की दोपहर कौडियाला के समीप अचानक एक पहाड़ी भरभरा कर गिर गई। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा नेशनल हाईवे को तोड़ता हुआ गंगा की ओर जा गिरा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। पहाड़ी टूटने के कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है, जिससे कौडिय़ाला-व्यासी के बीच भी यातायात ठप हो गया है। फिलहाल, मौके पर मार्ग को खोलने का काम जारी है।

बारिश ने भी बढ़ाई मुसीबतें
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते चारधाम यात्रा मार्ग के साथ ही अन्य सडक़ मार्ग भी बार-बार बाधित हो रहे हैं। मार्ग बाधित होने से सबसे ज्यादा परेशानी पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को उठानी पड़ रही है। आलम ये है कि किसी हादसे में घायल या गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को चमोली जिले में सामने आया, जहां सडक़ निर्माण में लगा एक मजदूर घायल हो गया। बदरीनाथ हाईवे बंद होने के कारण उसे साथी मजदूरों ने जान जोखिम में डाल चट्टान को पार कर एंबुलेंस तक पहुंचाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीआई में आईएएस तथा पीसीएस अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू
Next: जेईई मेन और एनडीए की परीक्षा एक साथ होने से परीक्षार्थी परेशान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.