Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली कर्मी आज से हड़ताल पर
  • देहरादून

बिजली कर्मी आज से हड़ताल पर

RNS INDIA NEWS 06/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने से गुस्साए बिजली कर्मियों ने बुधवार से हड़ताल का निर्णय लिया है। वहीं, बिजली घर के मेनगेट के बाहर आंदोलनरत कर्मी दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मी कामकाज छोड़कर शैल विहार स्थित बिजली घर में एकत्रित हुए। यहां प्रोन्नति, समान कार्य समान वेतन, संविदा कर्मियों को नियमित करने आदि मांगों को लेकर मेनगेट के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर डटे बिजली कर्मियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। कहा कि करीब तीन महीने पहले आंदोलन के दौरान सरकार ने सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। दुर्भाग्य है कि एक भी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई। अनदेखी के कारण बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा है। आक्रोशित बिजली कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि इस बार सरकार के झांसे में नहीं आने वाले। निर्णायक मुकाम तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी ने बताया कि प्रांतीय पदाधिकारियों की सरकार के साथ देर शाम वार्ता है। वार्ता विफल होने पर बुधवार से हड़ताल होगी। धरना प्रदर्शन में एसएस रावत, अंकुश भट्ट, संजय कुमार, दीपक ध्यानी, नितेश नेगी, ताजवर सिंह नेगी, अमित शर्मा, सुदेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, विद्युत प्रभा, किरण बिष्ट, सरला, सुरभि सैनी, पूनम गैरोला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 अक्टूबर
Next: किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 29 सितम्बर से थी लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.