Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • आठवें दिन भी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का आंदोलन जारी
  • रुद्रप्रयाग

आठवें दिन भी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का आंदोलन जारी

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। वेतन बढोत्तरी समेत कई मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संगठन का कार्यबहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं की मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से उनमें खासा रोष बना हुआ है। वहीं यूकेडी नेता सरला खण्डूडी ने उन्हें अपना समथर्न देकर उनकी मांगों को जायज बताया।
मंगलवार को भी आंगनबाडी कार्यकर्ता पुराने विकास भवन में एकत्रित हुई, जिसके बाद वेतन बढोत्तरी समेत कई मांगों को लेकर धरने पर बैठ गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा। इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित है, लेकिन सकरकार द्वारा उनकी मांगों को बार-बार अनदेखा किया जा रहा है। कहा कि पूर्व मे कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एंव मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 24 अगस्त को कैबिनेट बैठक में संगठन की मांग पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई शासन स्तर पर नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, 21 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय देने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण केंद्र का दर्जा देते हुए कार्य करने वाली सहायिकाओं को समान कार्य के लिए समान मानदेय देने, स्वास्थ सुविधा सहित ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश देने की मांग शामिल है। वहीं यूकेडी की नेत्री सरला खण्डूडी ने अपना समर्थन दिया। तथा प्रदेश सरकार से उनकी जायज मांगों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनीता बर्त्वाल, अगस्त्यमुनि ब्लॉक अध्यक्ष सुरजी नेगी, उपाध्यक्ष शांति खन्ना, सचिव गायत्री जगवाण, कोषाध्यक्ष सुमन खंडूड़ी, सदस्य विधि रौतेला, संगीता देवी, मुन्नी देवी, दीपा, अनीता नौटियाल, सुलेखा, सरिता, कांति बिष्ट, गोदाम्बरी बिष्ट, मंजू नौटियाल समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी
Next: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.