Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  •  विकासखंड चौखुटिया में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, शिकायतों का हुआ निस्तारण
  • अल्मोड़ा

 विकासखंड चौखुटिया में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, शिकायतों का हुआ निस्तारण

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
IMG-20211005-WA0007

अल्मोड़ा।  विकासखंड चौखुटिया के विकासखण्ड कार्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में कुल 190 से अधिक शिकायतें आम लोगों द्वारा दर्ज कराई गई इस तहसील दिवस में विधायक महेश नेगी जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कान्ता रावत, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी शिकायतों का मौके पर सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि जो भी समस्याएं दर्ज की गई हैं उनका समय से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवश्य रुप से सूचित किया जाए।
बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 150 दिव्यांग व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये जिनमें 63 मानसिक दिव्यांग प्रमाण-पत्र सम्मिलित है। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 67 लोगों का उपचार किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के 42, विधवा पेंशन के 08, दिव्यांग पेंशन के 11 व 01 परित्यक्ता के फार्म भराये गये। कृषि विभाग द्वारा कृषि यन्त्रों का वितरण जिसमें 20 छोटे कृषि यन्त्र, 02 आटा चक्की व 01 पॉवर वीडर और 16 कृषि रसायन यंत्र शामिल है। राजस्व विभाग द्वारा 115 विभिन्न केटेगिरी के प्रमाण पत्र जारी किए गये। पंचायती राज विभाग द्वारा 50 परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि जारी की गयी। सहकारिता विभाग द्वारा 19 सदस्यों को 10 लाख 20 हजार रू0 के लोन चैक वितरित किए गये। सहकारी बैंक द्वारा 03 समूहों को सीसीएल जारी की गयी। पशुपालन विभाग द्वारा 35 किसानों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया।
इस अवसर पर पेयजल, शिक्षा, सड़क, राशन कार्ड, समाज कल्याण, सिंचाई, विद्युत, चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग, बाल विकास से संबंधित शिकायत इस शिविर में दर्ज की गई जिसमें रामपुर भनोटिया पंपिंग योजना का कार्य समय से पूर्ण होने पर और लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति ना मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जल निगम जल संस्थान के अधिकारियों को संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। शिविर में राम गंगा का पानी सिंचाई हेतु समय से नहीं मिलने, पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई जा रही सड़क के कारण नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की गई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
शिविर में लोगों ने क्षेत्र में जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे होने, मोटर मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की गई इस पर अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई द्वारा बताया गया कि क्षेत्र की सड़कों को 25 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों निर्देश दिए कि जिन लोगों को भूमि कटान का मुआवजा दिया जाना है उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में विद्युत तार का कई जगह पेड़ों से लगे होने के कारण उनसे करंट फैलने की संभावना को देखते हुए पेड़ों की लॉपिंग करने, जीर्ण-शीर्ण पोलो को बदलने की शिकायत दर्ज की गई। जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए। शिविर में कई लोगों द्वारा बीपीएल कार्ड बनाने, विकासखण्ड चौखुटिया में पूर्ति विभाग की भूमि पर पर खाद्यान्न गोदाम बनाए जाने की मांग रखी गई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आगणन बनाने के निर्देश। लोगों द्वारा क्षेत्र के चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड नहीं होने, जन औषधि केंद्र बंद होने की शिकायत दर्ज की गई। जिस पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया है कि रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण यहां पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं जल्दी ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात होते ही यहां पर अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने अधीनस्थों को कड़े निर्देश जारी करें कि क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और जनता की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करें। बहुउद्देशीय शिविर का जो आयोजन किया गया है उससे आज बहुत से लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि जनता की सरकार है, जनता के द्वार जाना चाहती है इसी उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा है कि एक ही स्थान पर लोगों को सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी व उसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत उमा बिष्ट ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी धनराशि विकास कार्यों के लिए अवमुक्त की जाती है उसे समय से करते हुए विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से विभागीय स्टॉलों में दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान उपजिलाधिकारी जयवर्द्धन शर्मा के अलावा जनपदस्तरीय अधिकारी व शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति द्वारा दुर्गा पूजा 2021 के लिए किया जा रहा मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण कार्य
Next: ऑनलाइन संबंद्धता की तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.