Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में इस नवरात्र में प्रियंका मेहर के साथ डांडिया धमाल की तैयारी
  • देहरादून

दून में इस नवरात्र में प्रियंका मेहर के साथ डांडिया धमाल की तैयारी

RNS INDIA NEWS 04/10/2021
rns featured image new

द क्रिएटिव अपने दसवें साल पर कर रहा ये खास आयोजन

गढ़वाली फ्यूज़न में लगेगा प्रियंका के डांडिया सांग्स का तड़का

देहरादून।
द क्रिएटिव हब की ओर से इस नवरात्र पर डांडिया धमाल विद प्रियंका मेहर इन एसोसिएशन विद सॉलिटेयर होटल का आयोजन किया जा रहा है। 9अक्टूबर को होने वाले इस डांडिया नाइट कार्यक्रम में पहली बार दून में डांडिया और गढ़वाली सांग्स साथ होंगे।
द क्रिएटिव हब की डायरेक्टर मीतू बंसल ने सोमवार को हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस धमाकेदार इवेंट की डिटेल्स मीडिया कर्मियों के साथ शेयर की। मीतू ने बताया कि द क्रिएटिव हब डांस एकेडमी अपना 10 वां वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके को स्थानीय लोगों के लिए और आकर्षक बनाने के लिए डांडिया नाईट में गढ़वाली फ्यूज़न शामिल किया जा रहा है। यानी डांडिया के साथ गढ़वाली गानों का तड़का होगा, जिसमें डांडिया करने वाले गढ़वाली गीतों पर भी डांस करेंगे। मीतू ने बताया कि इस आयोजन को खास बनाने के लिए आ रही है यहां “गेंदा फूल” का पहाड़ी वर्जन लाने वाली प्रियंका मेहर। गढ़वाली सिंगर प्रियंका जहां अपने फेमस गढ़वाली गाने गाएंगी वहीं वह डांडिया के गीत भी गाएंगी। जिस पर सभी जमकर झूम सकेंगे। वहीं गूंज संस्था की ओर से जरूरतमंदों की सहायता के लिए कलेक्शन सेंटर भी लगाया जाएगा।सॉलिटेयर होटल के ओनर ऋषि बंसल ने बताया कि पहली बार इस आयोजन में सॉलिटेयर होटल सहयोगी है। बताया कि डांडिया नाईट की एंकरिंग सेलिब्रिटी होस्ट नवाब करेंगे। येलो मैरी गोल्ड गिफ्ट स्पांसर रहेगा। इस मौके पर कोरियोग्राफर शिवम लोधी, योगेंद्र कुमार स्टीव फ्रैंक, मीनाक्षी सती और आशा नौटियाल आदि उपस्थित थे।

फ़ूड स्टाल्स भी रहेंगे खास
मीतू बंसल ने बताया कि ये पूरा आयोजन इन एसोसिएशन विद होटल सॉलिटेयर है। इसका वेन्यू भी होटल सॉलिटेयर ही रहेगा। वहीं पहली बार फ़ूड स्टाल्स को भी जगह दी जा रही है। इसके लिए कई व्यापारियों के साथ टाइअप किया जा रहा है।

दुर्गा माता की आरती से होगी शुरुआत
मीतू बंसल ने बताया कि डांडिया विद गरबा रास-2021 की शुरुआत दुर्गा माता जी की आरती से होगी। जिसमें सबसे पहले ट्रेडिशनल राउंड होगा। इस राउंड में फाइव स्टेप डांडिया होगा। बताया कि आयोजन से पहले डांडिया की फ्री ट्रेनिंग भी हर बार की तरह दी जाएगी। इसके बाद प्रियंका मेहर का डांडिया विद गढ़वाली फ्यूज़न शुरू होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर बनाने को दून, अल्मोड़ा सहित चार जिलों में लगेंगे एक्सचेंज
Next: यातायात व्यवस्था सुधारने को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर होगी कार्यवाही : यातायात प्रभारी गणेश सिंह हरड़िया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.