Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आज पैतृक पूर्णानंद घाट पर होगा राजमाता का अंतिम संस्कार
  • टिहरी

आज पैतृक पूर्णानंद घाट पर होगा राजमाता का अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 04/10/2021
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी रियासत की राजमाता सूरज कुंवर शाह (98) का शनिवार रात को नई दिल्ली में निधन हुआ है। राजमाता के आकस्मिक निधन की खबर से टिहरी जिले में शोक की लहर दौड़ गई। राजमाता के पति स्वर्गीय महाराजा मानवेंद्र शाह टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से आठ बार सांसद रहे थे। वर्तमान समय में इसी संसदीय सीट से उनकी बहू माला राज्य लक्ष्मी शाह सांसद हैं। राजमाता का अंतिम संस्कार सोमवार को ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा। यह जानकारी देते हुये सांसद राज्य लक्ष्मी शाह के पीआरओ राजपाल जड़धारी ने बताया कि 4 अक्तूबर को सुबह के वक्त राजमाता शव लेकर नरेंद्रनगर पहुंचा जायेगा। जहां पर शव को अंतिम दर्शन के लिए रखने के बाद मुनिकीरेती के पैतृक पूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। राजस्थान बांसवाड़ा राजघराने के पृथ्वी सिंह की पुत्री सूरज कुंवर शाह का विवाह 4 फरवरी 1939 को टिहरी महाराजा मानवेंद्र शाह से हुआ था। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका एक पुत्र महाराजा मनुजेंद्र शाह और तीन बेटियों हैं। तीनों बेटियां राजस्थान के राजघराने में महारानियां हैं। सोमवर सुबह के वक्त उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। राजमाता सूरज कुंवर शाह भगवान बद्री विशाल की अनन्य भक्त मानी जाती हैं। राजमाता के निधन से टिहरी के लोग काफी आहत हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 04 अक्टूबर
Next: प्रियंका वाड्रा  के लखीमपुर जाने से पुलिस की ओर से रोके जाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.