Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दोहरे हत्याकाण्‍ड की गुत्थी सुलझी, नौकर का दोस्‍त ही निकला हत्‍यारा
  • देहरादून

दोहरे हत्याकाण्‍ड की गुत्थी सुलझी, नौकर का दोस्‍त ही निकला हत्‍यारा

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
15 (14)

देहरादून।  प्रेमनगर क्षेत्र में हुई दोहरे हत्याकाण्‍ड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर उसका खुलासा नहीं किया गया है। हत्या के आरोप में नौकर के दोस्त को ही हिरासत में लिया गया है। यह जघन्य हत्याकांड उसने खुद कोठी में नौकरी पाने की लालसा में किया।
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने मृतक महिला उन्नति शर्मा के पति सुभाष शर्मा को शक के घेरे में लिया था। उनसे कई दौर में पूछताछ भी की गई। सुभाष शर्मा से जब कोई खास जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने दूसरे कोण से जांच की। इसके बाद पुलिस हत्या की गुत्थी के करीब पहुंची। घटना को अंजाम देने वाला शर्मा दंपती के घरेलू नौकर राजकुमार के ठाठ बाट से प्रभावित होकर विला में नौकरी की लालसा रखने लगा। इसी कारण उसने राजकुमार को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक राजकुमार की हत्या करते समय उन्नति शर्मा ने उसे देख लिया। इस पर उसने उन्नति शर्मा का भी मार डाला। इस दौरान उन्नति शर्मा ने बचाव के लिए किचन से चाकू उठाया, लेकिन वह बचाव करने में सफल नहीं हो सकी। इसी चाकू को पुलिस ने गुरुवार को घटनास्थल से करीब 500 मीटर आगे खाई से बरामद किया था। गुरुवार को पुलिस ने राजकुमार के दो परिचितों का रिकार्ड निकाला और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपित कुछ समय पहले नौकर राजकुमार के साथ विला आया था। विला के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने के चलते पुलिस को आरोपित तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर, मां की हत्या की खबर सुनकर उन्नति शर्मा के बेटे व बेटी शुक्रवार को लंदन से देहरादून पहुंचे। दोनों भाई-बहन अपने विला में पहुंचे और पिता से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस ने उनसे बातचीत करनी चाही, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। शुक्रवार को विला पर उनके कुछ रिश्तेदार भी पहुंचे और घटना पर दुख जताया। देहरादून पहुंचने पर उन्नति शर्मा की बेटी भी काफी सहमी हुई हैं। ऐसे में वह इस मामले में कुछ भी नहीं कहना चाहती। वहीं, उन्नति शर्मा का बेटा अधिकतर समय कमरे के अंदर बैठा रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांधी जयंती पर स्वयंसेवियों एवं छात्राओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प
Next: दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा चौघानपाटा में होगा नवरात्रियों का भव्य आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.