Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नशे की लत में पड़कर तीन युवकों ने नकली नोट छापने की बना ली टकसाल, गिरफ्तार
  • हरिद्वार

नशे की लत में पड़कर तीन युवकों ने नकली नोट छापने की बना ली टकसाल, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
01- (41)

रुड़की। ढाई लाख रुपये से अधिक की नकली करेंसी के साथ रुड़की के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से प्रिंटर, इंक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब ढाई लाख के नकली नोट बरामद हुए हैं, जिसमें दो हजार, पांच सौ और 200 के नोट हैं। नशे की लत में पड़कर तीन युवकों ने नकली नोट छापने की टकसाल ही बना ली।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में मामले का पर्दाफाश करते हुए सीओ विवेक कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि शहर में नकली नोट चलाने वाला गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इस गिरोह की धरपकड़ का प्रयास किया। पुलिस ने मुखबिर की मदद से अनुज कुमार, विकास उर्फ विक्की और जानी कुमार निवासी रुड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2000 के 35 नोट 500 के 20 नोट और 200 के 25 नोट बरामद किए हैं।
सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आरोपित अनुज कुमार बीकाम का छात्र है और वह पिछले कुछ समय से नशे की लत में पड़ गया था। नशे की लत पूरी करने के लिए उसकी मुलाकात इन दोनों से हुई, जिसके बाद इन्होंने नकली नोट छापने का योजना बनाई। आरोपितों ने यूट्यूब की मदद से नोट बनाने की विधि सीखी और इसके बाद प्रिंटर स्कैनर खरीद कर टकसाल बनाई।
इनके कब्जे से प्रिंटर स्कैनर समेत अन्य सामान भी मिला है। बताया गया है कि आरोपित भीड़भाड़ वाले इलाकों में नकली नोट चलाते थे। सीओ विवेक कुमार ने बताया पुलिस टीम की इस सफलता पर एसएसपी हरिद्वार ने ढाई हजार के इनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, संतोष पैथवाल, सुनील रमोला, हरि सिंह, हसन जैदी, मनोज, संदीप, चेतन सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉलेज से फीस जमा कर घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म
Next: मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती व शास्त्री जयंती

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा
  • राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.