Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिग्‍विजय सिंह ने राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ और भाजपा की तारीफ की
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

दिग्‍विजय सिंह ने राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ और भाजपा की तारीफ की

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
rns featured image new

भोपाल(आरएनएस)। कांग्रेस की पंजाब इकाई में मचे सियासी घमासान के बीच पार्टी नेता दिग्‍विजय सिंह ने राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ और भाजपा की तारीफ की है। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता ने गुरुवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि कैसे अमित शाह और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने चार साल पहले ‘नर्मदा परिक्रमा यात्रा’ के दौरान उनकी मदद की थी। ऐसे समय जब पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान मचा है दिग्विजय का यह बयान चौंकाने वाला है… इसकी दूसरी वजह यह भी है कि दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कट्टर आलोचकों में शुमार हैं।
भोपाल में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि साल 2017 में नर्मदा परिक्रमा में जिन दिनों जब हम गुजरात से निकल रहे थे तब गुजरात के विधानसभा चुनाव चल रहे थे। उन जंगलों में गुजरने के लिए रास्ता और ठहरने की व्यवस्था नहीं थी। उस समय एक वन अधिकारी मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि मुझे अमित शाह जी के निर्देश हैं कि पूरे समय हम आपका सहयोग करें। संघ (RSS) और भाजपा (BJP) के मुखर विरोधी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि आज तक मेरी और अमित शाह की भेंट नहीं हुई है।
भोपाल में नर्मदा परिक्रमा पर लिखी एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि शाह ने हमारी मदद करने के निर्देश तब दिए थे जब गुजरात में चुनाव चल रहे थे। यह जानते हुए कि दिग्विजय उनके सबसे बड़े आलोचक हैं उन्होंने (शाह) ने सुनिश्चित किया कि हमारी यात्रा के दौरान कोई भी समस्या ना पैदा होने पाए। उन्होंने पहाड़ों के रास्ते हमारे लिए रास्ता खोजा और हम सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की। दिग्‍व‍िजय ने आगे कहा कि यह असल राजनीतिक सामंजस्य और मित्रता का प्रमाण है जिसे हम कभी-कभी भूल जाते हैं। दिग्विजय सिंह यही नहीं रुके उन्‍होंने आगे कहा कि हालांकि मैं आरएसएस का घोर आलोचक हूं लेकिन यात्रा के दौरान राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी मुझसे मिलते रहे। उस समय मैंने आरएसएस के स्‍वयं सेवकों से पूछा था कि आप सब मेरे लिए इतनी परेशानी क्यों उठा रहे हैं तब उन्होंने मुझे बताया कि उनको मुझसे मिलने का आदेश मिला है। जब हम भरूच क्षेत्र से गुजर रहे थे तब आरएसएस कार्यकर्ताओं ने एक दिन मांझी समाज धर्मशाला में हम सबके लिए ठहरने की व्यवस्था की थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस हाल में हमें ठहराया गया था उसकी दीवारों पर आरएसएस के दिग्गजों केशव बलिराम हेडगेवार और माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीरें लगी थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिद्धू और चन्‍नी के बीच बातचीत के बाद सुलझा विवाद
Next: देश में कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.