Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ब्लॉक प्रमुख पर पार्टनरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, चोरी समेत तमाम आरोप, केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

ब्लॉक प्रमुख पर पार्टनरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, चोरी समेत तमाम आरोप, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

काशीपुर। दिल्ली के व्यवसाई ने काशीपुर के ब्लॉक प्रमुख समेत उनके भाइयो पर स्टोन क्रेशर में पार्टनरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, चोरी समेत तमाम आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। ब्लाक प्रमुख अर्जुन कश्यप ने बताया कि उनके संज्ञान में नहीं है कि उन पर मुकदमा दर्ज हुआ है ब्लॉक प्रमुख समेत उनके भाइयों पर चोरी, धोखाधड़ी व अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है थाना स्वार जनपद रामपुर में दर्ज मुकदमे में काशीपुर ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप व उसके भाई अतुल कश्यप, संजय कश्यप, अजय कश्यप पर एक स्टोन क्रेशर में चोरी करने, धोखाधड़ी करने, कूट रचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर अमानत में खयानत करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली निवासी सुशील कुमार जैन ने थाना स्वार जनपद रामपुर में मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि उसने काशीपुर से नगीना एनएच 74 में पीएनसी कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन सड़क को रेता-बजरी सप्लाई के लिए एक स्टोन क्रेशर लगाया था जिसमें संजय कश्यप और उनके भाइयो को पार्टनर बना कर यह तय हुआ था कि लोन की बकाया किस्त संजय कश्यप और उनके भाई देंगे, लेकिन संजय कश्यप ने बैंक को कोई पैसा नहीं दिया बल्कि फर्जी तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाकर स्टोन क्रेशर को अपना करने का प्रयास किया, जब सुशील कुमार जैन को पता लगा तो वह बैंक कर्मियों व पुलिस के साथ स्टोन क्रेशर पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि स्टोन क्रेशर से कीमती करोड़ों रुपए की मशीनें पहले ही संजय कश्यप ने चोरी कर हटा दी हैं, और मौके पर मौजूद अर्जुन कश्यप के भाई अतुल कश्यप व अजय कश्यप ने सुशील कुमार जैन के साथ गाली गलौज व बीजेपी पार्टी की सत्ता की धमक दिखा कर बदतमीजी की ओर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर कारोबारी सुशील कुमार जैन ने रामपुर पुलिस को शिकायत की रामपुर पुलिस ने जांच के बाद थाना स्वार में काशीपुर के ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप उसके 3 अन्य भाइयों पर आईपीसी की धारा 379, 420, 406, 467, 468 आदि में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आगामी 2022 विस चुनाव को भाजपा ने की चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा
Next: प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जाएं व्यापक प्रयास: मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.