Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 अक्टूबर को होगा मतदान
  • राष्ट्रीय

3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 अक्टूबर को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में खाली पड़ी लोकसभा की तीन सीटों और विधानसभा की 30 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने आज अधिसूचना जारी कर बताया है कि इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे। लोकसभा की जिन 3 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट शामिल हैं।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश की एक, असम की 5, बिहार की दो, हरियाणा की एक, हिमाचल प्रदेश की 3, कर्नाटक की दो, मध्य प्रदेश की 3, महाराष्ट्र की एक, मेघालय की 3, नगालैंड की एक, राजस्थान की दो, तेलंगाना की एक और पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। चुनाव परिणाम 2 नवंबर को आएंगे।
दादरा नगर हवेली से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव इसी साल फरवरी में होटल में फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत के बाद से ही यह सीट खाली है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का भी इसी साल मार्च में निधन हो गया था। वह कोरोना से पीडि़त थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव भी उनके दिल्ली के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला था।
वहीं हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है। इस सीट से आईएनएलडी नेता अभय चौटाला विधायक थे लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में इसी साल विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन से बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में हरियाणा की यह सीट बीजेपी के लिए परीक्षा साबित हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: असम के 3 लापता स्कूली छात्रों के शव बरामद, 1 का सुराग नहीं
Next: उरी में पकड़ा गया घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी आतंकी, दूसरा ढेर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.