Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा प्रभारी द्वारा कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता के ऊपर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रभारी का पुतला
  • अल्मोड़ा

भाजपा प्रभारी द्वारा कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता के ऊपर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रभारी का पुतला

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
IMG-20210927-WA0004

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में स्थानीय चौघानबाटा में कृषि कानूनों के विरोध में धरना दिया तथा केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इसके साथ ही विगत दिवस भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा कांंग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के ऊपर जो अभद्र टिप्पणी की गयी उसके विरोध में भाजपा प्रभारी दुष्यन्त गौतम का भी पुतला दहन किया गया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा के कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे गांधी पार्क में एकत्रित हुए तथा धरना देते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के काले कृषि कानूनों से परेशान होकर किसान विगत एक वर्षों से सड़क पर हैं परन्तु मोदी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इन काले कृषि कानूनों से किसान परेशान हैं और लगातार सड़कों पर उतरकर इन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। लेकिन लगातार मोदी सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सरकार लगातार अपनी हिटलरशाही का प्रदर्शन कर किसानों के हितों को दबाने का काम कर रही है जिसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। आगे जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि विगत दिवस भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम द्वारा कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लिए अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया गया जो भाजपा की मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रभारी अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से मांफी मांगे।

भाजपा नेताओं के खिलाफ दी कांग्रेसियों ने तहरीर

 इसके बाद कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार एवं भाजपा प्रभारी दुष्यन्त गौतम का सामूहिक पुतला दहन किया। धरना एवं पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, पी०सी०सी०सदस्य हर्ष कनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, वरिष्ठ कांंग्रेसी बिन्दु रौतेला, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, नारायणदत्त पाण्डेय, महेश आर्या, अम्बीराम आर्या, शहाबुद्दीन, तारा जोशी, भानु सिंह बिष्ट, कमल नैनवाल, संजय रावत, पुष्पा पान्डेय, गीता मेहरा सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेंशनिंग में कॉरपोरेट को तरजीह की रवायत होगी समाप्त : हाईकोर्ट
Next: किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.