Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • क्षतिग्रस्त कांवती पुल को जान जोखिम में डाल कर लांघ रहे लोग
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

क्षतिग्रस्त कांवती पुल को जान जोखिम में डाल कर लांघ रहे लोग

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
foot bridge over Naltadi khadd (3)
शिमला। कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र की नलटड़ी खड्ड पर कांवती में बना फुटब्रिज बीते कई वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा है। लोग जान हथेली पर रखकर बरसात के दिनों में एंगल को पकड़ कर खड्डको लांघते हैं। इस खड्ड के तेज बहाव से कभी भी कोई हादसा घटित हो सकता है। पुल पर लगे लकड़ी के फटटे खड्ड के तेज बहाव में बह चुके हैं और अब केवल पुल के एंगल बचे हैं जोकि टेड़े हो गए है ।
बता दें कि यह पुल मशोबरा ब्लॉक की दूरदराज पीरन पंचायत को ठियोग की सतोग पंचायत को जोड़ता है। इस क्षेत्र के लोगों की आपस में काफी रिश्तेदारियां है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीण विकास के सौजन्य से करीब 15 वर्ष पूर्व कांवती पुल का निर्माण किया गया था। बरसात के दिनों में जब खड्ड में बाढ़ आती है उस दौरान क्षेत्र के लोगों के लिए आर-पार जाने का एक मात्र विकल्प है। अन्यथा लोगों को वाया जघेड होते हुए करीब 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
जबकि सीमा पर लगते सिरमौर के जघेड़ तक जाने के लिए कोई भी सरकारी परिवहन व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। विडंबना यह है कि बीते कई वर्षों से इस पुल की दयनीय हालत के बारे में किसी भी सरकार ने गौर नहीं किया। बताया कि इस फुटब्रिज की मरम्मत करवाने के बारे में अनेकों बार कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय पंचायत से आग्रह किया जा चुका है परंतु किसी भी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष डॉ कुलदीप तंवर ने कहा कि आजादी के सात दशक बीत जाने पर कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र की यह स्थिति देखने को मिल रही है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने सरकार से मांग की है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस पुल को तुरंत हटा दिया जाए अन्यथा इसकी मरम्मत की जाए। इनका कहना है कि बीते 20 वर्षों से इस विस क्षेत्र में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व रहा है। परंतु आज तक कांवती पुल नहीं बन पाया है।
खंड विकास अधिकारी मशोबरा डॉ अंकित कोटिया से जब इस बारे बात करनी चाही। उनका फोन पूरा दिन  स्विच ऑफ रहा। जबकि इस कार्यालय के जेई हेमंत ने बताया कि उन्हें इस बारे जानकारी नहीं और मौके पर जाकर इसका निरीक्षण किया जाएगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में यातायात प्रभावित, कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी
Next: देश के कई राज्यों में किसान प्रदर्शन, सिंघु बार्डर पर एक किसान की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.