Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत बाजार में आग लगने से 11 दुकानें राख
  • अल्मोड़ा

रानीखेत बाजार में आग लगने से 11 दुकानें राख

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
default featured image

अल्मोड़ा। रानीखेत के मीना बाजार में 11 दुकानें हुई राख, फास्ट फूड की दुकान के अंदर तीन सिलेंडरों में धमाका होने से यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत में नगर के मीना बाजार में शनिवार तड़के आग लग गयी। इससे 11 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस दौरान फास्ट फूड की दुकान में रखे तीन गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गये। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दावा किया गया अग्निकांड से दुकानदारों को करीब एक करोड़ की क्षति पहुंची है
हालांकि, फायर ब्रिगेड 65 लाख के नुकसान की संभावना जता रही है। इधर, प्रशासन की तरफ से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अग्निकांड पीड़ित में अधिकांश छोटे व्यापारी प्रभावित हुए हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। राजकीय चिकित्सालय के निचले हिस्से में स्थित मीना बाजार में शनिवार तड़के करीब 3:20 बजे अचानक आग भड़क उठी। ब्‍लाक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। देखते ही देखते आग ने करीब 11 दुकानों को अपनी चपेट में लिया। इधर, सूचना के 15 मिनट बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केशव दत्त तिवारी के नेतृत्व में दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। इस बीच एक फास्ट फूड की दुकान में रखे तीन गैस सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फट गये। जिससे दहशत फैल गई। कैंट के सायरन के माध्यम से आग लगने की जानकारी के बाद आस-पास के लोग भी मौके पर जुट गए।
ब्लॉक प्रमुख रावत समेत स्थानीय युवा अग्निशमन दस्ते के साथ आग पर काबू पाने में लग गये। फायर फाइटर्स ने दुकानों के अंदर रखे गए कुछ अन्य गैस सिलेंडरों को बाहर निकालने के साथ आग को फैलने से रोकने के लिए बीच की दुकानें तोड़कर गैप बनाया, जिससे पूरी बाजार जलने से बच गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह छह बजे बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन भीषण आग के कारण 11 दुकानें और उनमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार उन्हें करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। जबकि एफएसओ केशव तिवारी ने कहा लगभग 65 लाख के नुकसान का अंदेशा है। उन्होंने कहा शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अनुमान है। प्रशासन भी जांच में जुटने के साथ नुकसान का आंकलन कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शूलिनी विश्वविद्यालय में शुरू हुआ स्टार्ट-बज
Next: जन मिलन केंद्र ताड़ीखेत में 26 को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.