Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घास लेने गई महिला पर झपटा गुलदार
  • पौड़ी

घास लेने गई महिला पर झपटा गुलदार

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने दिनदहाड़े हमला कर घायल कर दिया। जिसमें महिला के पांवों में गंभीर जख्म आए हैं। घायल महिला को संयुक्त उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। डा. लोकेश सलूजा की टीम ने महिला को उपचार दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका क्षेत्र के अंतर्गत उफल्डा की महिलाएं चारपत्ती लेने गंगादर्शन के पास जंगल में गई थी। घास काटते समय गुलदार ने एक महिला पर पीछे से हमला बोल दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकला। स्थानीय कुशाल रावत ने बताया कि उफल्डा की महिलाओं का समूह गंगा दर्शन के पास जंगलों में घास लेने गई थी। कहा सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब घात लगाए गुलदार ने सुदा देवी पर हमला कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद महिला को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया है। गुलदार के हमले के बाद अब क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। गंगा दर्शन, खण्डाह, डोभ श्रीकोट आदि क्षेत्र जंगलों से सटे होने के कारण यहां गुलदार कि चहलकदमी बनी रहती है। कई बार गुलदार लोगों को घायल कर चुका है। हाल ही में गुलदार ने स्कूटी से पौड़ी से श्रीनगर आ रहे एक पत्रकार पर खण्डाह के पास हमला बोल दिया था। जिसमें उन्हें भी गहरी चोटें आ गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में राज्य कर्मचारियों का 11 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी समेत 24 मामलों पर बनी सहमति
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 14 नए केस, 2 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.