Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव
  • देहरादून

झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिनगरी में झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। सड़कें तालाब में तब्दील होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। तेज बारिश से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी मध्यम पड़ गई। उधर, शाम के समय बारिश से गंगा का जलस्तर भी बढ़ गया। इस पर राफ्टिंग का संचालन भी रोकना पड़ा।
बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से ऋषिनगरी का मौसम काफी सुहावना हो गया है। लेकिन बारिश ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। सड़क पर बरसाती पानी बहने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहर 1 बजे के आसपास तेज बारिश से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इसके चलते लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा। खासकर क्षतिग्रस्त सड़कों पर जलभराव होने से अधिक दिक्कत आई। शाम चार बजे बारिश थमने पर राहत मिली। उधर, बारिश से शाम 5 बजे गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस पर राफ्टिंग का संचालन रोकना पड़ा। इन दिनों बड़ी सख्या में पर्यटक राफ्टिंग का आंनद उठाने ऋषिनगरी आ रहे हैं। राफ्टिंग व्यवसायी विजेन्द्र पंवार ने बताया कि इन दिनों एनसीआर से बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट आयुष्मान योजना में देशभर में अव्वल
Next: विद्युत जामवाल के फैंस के लिए खुशखबरी, इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म ‘सनक’

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.