Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पूर्व रजिस्ट्रार के खिलाफ एसआईटी जांच की मांग की
  • पौड़ी

पूर्व रजिस्ट्रार के खिलाफ एसआईटी जांच की मांग की

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
default featured image

पौड़ी। गोविंद पंत इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी के पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार के खिलाफ एसआईटी जांच कराए जाने की मांग क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा ने उठाई है। मोर्चा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर संदीप कुमार के खिलाफ एसआईटी जांच करवाए जाने की मांग की है। बोर्ड ऑफ गवर्नर द्वारा कुछ दिनों पहले वित्तीय अनियमितता सहित विभिन्न आरोपों के चलते गोविंद पंत इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी के रजिस्ट्रार संदीप कुमार को निलंबित किया गया था। क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि साल 2017 में संदीप कुमार द्वारा की जा रही अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल की गई थी। जिस पर तत्कालीन डीएम ने शासन से संदीप कुमार के खिलाफ एसआईटी से जांच करवाए जाने को पत्र लिखा था। लेकिन तब संदीप कुमार के खिलाफ एसआईटी जांच नहीं हो पाई थी। कहा कि अब बोर्ड ऑफ गवर्नर की वाइस चेयरमैन ने संदीप कुमार को वित्तीय अनियमितता के साथ ही विभिन्न आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। अब संदीप कुमार के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के तहत कमेटी बनाकर एसआईटी टीम बनाकर उनके खिलाफ जांच की जाए। ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, विपिन रावत, गौरव सागर, आशीष नेगी, मोहित सिंह आदि के नाम शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर
Next: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक प्रतिष्ठित डॉ. एम०वी०राव स्मृति पुरस्कार से सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.