Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
  • टिहरी

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
default featured image

नई टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापनगर के भदूरा ओनालगांव में नव विवाहिता की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता भगवान सिंह रावत ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री राधा(23) की शादी बीते जून माह में ओनालगांव निवासी प्रवीन सिंह राणा के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद से राधा का पति व ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट व परेशान करने लगे थे। इसी के चलते उनकी बेटी की हत्या हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में तहरीर देते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसआई बालम सिंह राणा ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। फिलहाल मृतका का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। पीएम रिर्पोट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संसद के शीत सत्र की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
Next: महिलाओं को इसी साल से एनडीए की परीक्षा में किया जाए शामिल : सुप्रीम कोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.