Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पुलिस को चकमा देकर जासूसी का आरोपी पाकिस्तानी नागरिक फरार
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

पुलिस को चकमा देकर जासूसी का आरोपी पाकिस्तानी नागरिक फरार

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

रुड़की। पाकिस्तानी नागरिक रुड़की में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हाईकोर्ट ने बुधवार को उसकी सजा को बरकार रखते हुए हिरासत में लेने के आदेश दिए थे। इस बीच वह फरार हो गया। उसकी तलाश में पूरे क्षेत्र में कांबिंग चल रही है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने 2010 में आबिद अली उर्फ असद अली उर्फ अजीत सिंह निवासी लाहौर पाकिस्तान को ऑफिशियल सिक्रेट ऐक्ट, विदेशी ऐक्ट, पासपोर्ट ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि आरोपी के पास से रुड़की, देहरादून, मेरठ सहित कई सैन्य ठिकानों के नक्शे मिले। पेन ड्राइव व गोपनीय जानकारी से जुड़े दस्तावेज भी बरामद करने की बात पुलिस ने कही थी। दिसंबर 2012 में उसे निचली अदालत ने दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ अपील की गई। अपर जिला जज हरिद्वार द्वितीय ने आरोपी को बरी करने के आदेश दिए थे। कानूनी दावंपेच के बीच उसे रिहा कर दिया गया था। सरकार ने हाईकोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी। मामले में बुधवार को हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उसकी सजा को बरकरार रखा और उसे हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस की एक टीम माहीग्रान में उसके घर पहुंची। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस, गंगनहर पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग की टीम उसे तलाशने में जुट गयी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने बताया कि हाईकोर्ट से सजा होने के बाद पुलिस टीम अभियुक्त के घर गई थी। लेकिन वह फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाबी भाषा नहीं पढ़ पाए तो हेमकुण्‍ड जाने से रोक दिया
Next: बाथरूम में करंट लगने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.