Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • आयुष्मान भारत योजना ने पूर्ण किए कार्यान्वयन के सफल तीन वर्ष
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भारत योजना ने पूर्ण किए कार्यान्वयन के सफल तीन वर्ष

RNS INDIA NEWS 22/09/2021
default featured image

आरएनएस ब्यूरो सोलन। लोगों को आरोग्य प्रदान करने की दिशा में सार्थक सिद्ध हो रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कल यानि 23 सितम्बर को अपने सफल कार्यान्वयन के 03 वर्ष पूर्ण कर लेगी। दुनिया की इस वृहद स्वास्थ्य योजना के सोलन जिला में भी सफल परिणाम सामने आए हैं।

23 सितम्बर, 2018 को आरम्भ की गई आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार के लिए 05 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान किया गया है। योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य बीमा राशि में सभी प्रकार की जांच, दवा, अस्पताल में भर्ती का खर्च इत्यादि सम्मिलत है। योजना के तहत लगभग 1800 उपचार प्रक्रियाएं शामिल की गई हैं। योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि योजना के तहत पंजीकृत अस्पताल में दाखिल होने पर कैशलेस सेवा उपलब्ध है। इसमें डे केयर शल्य चिकित्सा भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश में योजना के तहत 199 अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें 56 अस्पताल निजी क्षेत्र में हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने इस सम्बन्ध में अधिकारी जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जिला में 25 हजार 554 परिवारों के कार्ड बनाए गए हैं। योजना के शुरू होने के उपरान्त जिला सोलन में 7262 लाभार्थी योजना से लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इन लाभार्थियों पर 6 करोड़ 66 लाख 48 हजार 325 रुपए की राशि व्यय की गई है। जिला सोलन में योजना के तहत 09 सरकारी तथा 16 निजी अस्पताल सम्मिलत किए गए हैं। इन अस्पतालों में पात्र परिवारों को योजना अनुसार समुचित सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और जिला मुख्यालय में भी आयुष्मान भारत योजना से जुड़े लाभार्थियों की सूची उपलब्ध है। खण्ड चिकित्त्सा अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों तथा आशा कार्यकर्ताओं के पास भी योजना में सम्मिलत लोगों की सूची उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि टोल फ्री नम्बर 14555 पर योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी सोलन जिला के ग्राम काटल कठार, बोहली की निवासी 62 वर्षीय लीला देवी ने बताया कि वे मोतिया बिन्द बीमारी से जूझ रहीं थीं। आयुष्मान भारत योजना के कार्ड के साथ वे अपने उपचार के लिए महर्षि मार्कण्डेश्वर अस्पताल सुल्तानपुर पहुंची। यहां उनका सफल ऑपरेशन किया गया और अब उनकी आंखे बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने अवगत करवाया कि बीमारी के दौरान उन्हें सुविधााएं निःशुल्क प्रदान की गई। उन्होंने इसके लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटी की शादी को रखे तीन लाख रूपये सौतेला पिता ले भागा
Next: अब ऑनलाइन बनेंगे दिव्‍यांगों के पास

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.