Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अब ऑनलाइन बनेंगे दिव्‍यांगों के पास
  • देहरादून

अब ऑनलाइन बनेंगे दिव्‍यांगों के पास

RNS INDIA NEWS 22/09/2021
rns featured image new

देहरादून। ट्रेन में यात्रा करने वाले दिव्यांगों को रेल पास बनवाने के लिए अब रेलवे मंडल कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दिव्यांगों की सहूलियत के लिए रेलवे ने ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था शुरू की है। दिव्यांग रेल पास के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर आवेदन कर पास बनवा सकेंगे।  ट्रेन में सफर करने वाले दिव्यांग यात्रियों को रियायती पास दिया जाता है। जिसके माध्यम से दिव्यांग यात्री ट्रेन में सफर करते हैं।
लंबे समय से दिव्यांगों के मैनुअल पास जारी किए जाते थे। जिसके लिए बकायदा दिव्यांगों को मुरादाबाद रेल मंडल कार्यालय तक जाना होता था। ऐसे में उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती थी। लेकिन अब यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने ऑनलाइन वेबसाइट शुरू की है।  जिसके माध्यम से दिव्यांग यात्री ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने के बाद प्रक्रिया पूरी करने के बाद पास संबंधित रेलवे स्टेशनों पर भेज दिए जाएंगे।

इन दस्तावेजों के साथ करना होगा आवेदन
सीएमओ की ओर से जारी होने वाला दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन करना होगा।

तमाम झंझटों से मिली छूट
मैनुअल पास बनवाने के लिए दिव्यांगों को कई तरह की परेशानी होती थी। पहले मंडल कार्यालय पहुंचना और फिर वहां आवेदन करना पड़ता था। जिसके बाद पास बनता था। लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था के बाद इन झंझटों से भी दिव्यांग यात्रियों को राहत मिली है।
रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में अब दिव्यांग यात्रियों को भी सहूलियत प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। दिव्यांग यात्रियों को रेल पास बनवाने के लिए कार्यालय नहीं जाना होगा। बल्कि www.divyangsahayak.com साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गौरव दीक्षित, डीसीएम, मुरादाबाद रेल मंडल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुष्मान भारत योजना ने पूर्ण किए कार्यान्वयन के सफल तीन वर्ष
Next: उत्तराखंड में दो विधायकों की सदस्यता दल बदल निरोधी कानून के तहत जा सकती है

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.