Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा 2021 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगरपालिका अल्मोड़ा द्वारा किया गया सम्मानित
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा 2021 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगरपालिका अल्मोड़ा द्वारा किया गया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 22/09/2021
WhatsApp Image 2021-09-22 at 4.49.42 PM (1)

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा 2020-21 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगरपालिका अल्मोड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में जिलाधिकारी वन्दना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द के अलावा समस्त सभासदों ने मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जलव भविष्य की कामना की गयी।
           

                   कार्यक्रम में नगर के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् उमेश चन्द्र पाण्डे प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार, कपिल नयाल प्रवक्ता जीआईसी हवालबाग व प्रवक्ता प्रभाकर जोशी द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया गया और उनके भविष्य संवारने हेतु उनका मार्गदर्शन भी किया गया।
                           

     इस अवसर पर नगर के विद्यालयों से वर्ष 2020 में हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 17 छात्र-छात्राओं एवं इण्टरमीडिएट में वर्ष 2020 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 16 छात्र-छात्राओं तथा वर्ष 2021 में हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 20 छात्र-छात्राओं व इण्टरमीडिएट के 19 छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही एडम्स इण्टर कालेज की छात्रा हर्षिता तिवारी को भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
                       

          कार्यक्रम में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जीवन में कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राएं कठोर परिश्रम कर कोई भी ऊॅचा मुकाम हासिल कर सकते है। इस दौरान छात्र-छात्राओं से उन्होंने संवाद भी किया और उनके रोचक प्रश्नों का भी उत्तर दिया। अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश चन्द्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मेहनत, लगन के साथ अपने भविष्य को संवारने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
                               

    इससे पूर्व नगरपालिका सभासदों द्वारा जिलाधिकारी को नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिनमें सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने, सड़कों के किनारे नालियों को ठीक करने, जर्जर विद्युत पोल को बदलवाने, पैदल मार्गों में पेयजल पाईपो को भूमिगत करने, नगर में आवारा कुत्तों की समस्या, पेयजल आपूर्ति समय-समय पर बाधित होने, पार्किंग की समस्यायें सम्मलित है।                                             

     जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि पार्किंग के लिए पूर्व में ही उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गयी है जो छोटी-छोटी पार्किंग चिन्ह्ति करेगी इसके लिए उन्होंने सभासदों से सहयोग की अपेक्षा की। शहर जर्जर पोलों को बदलने हेतु उनकी सूची प्राप्त हो चुकी है जिसके लिए उनको बदलने की व्यवस्था की जा रही है। पानी आपूर्ति का समय मोबाईल में मैसेज के माध्यम से प्राप्त होने पर भी कार्य चल रहा है जिसका जल्दी ही शुरूआत हो जायेगी। इसके अलावा उन्होंने अन्य समस्याओं पर भी जल्द से जल्द से कार्यवाही का आश्वासन दिया।
     

 कार्यक्रम में सभासद मनोज जोशी, तरन्नुम बी, सौरभ वर्मा, अमित साह, दीप्ति सोनकर, हेम चन्द्र तिवारी, सचिन आर्या, राजेन्द्र तिवारी, आशा रावत, अर्जुन बिष्ट, दीपक वर्मा, अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, भूपेन्द्र जोशी, राजपाल पवॉर, दीपक, राजू पाण्डे, के0एन0 पाण्डे, मनोज कर्नाटक, मुकेश भण्डारी के अलावा छात्र-छात्राओं के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य चुनाव आयुक्त ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश की उपलब्धि को सराहा
Next: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल 11वीं वाहनी की साईकिल रैली डीडीहाट से जाएगी राजघाट, 26 सितम्बर को पहुंचेगी अल्मोड़ा

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.