Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आरसीबी की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली, आईपीएल के बीच में किया बड़ा फैसला
  • खेल
  • राष्ट्रीय

आरसीबी की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली, आईपीएल के बीच में किया बड़ा फैसला

RNS INDIA NEWS 20/09/2021
default featured image

नई दिल्ली। दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली ने एक सप्ताह के अंदर दो टीमों की कप्तानी छोडऩे का फैसला ले लिया है। पिछले सप्ताह विराट ने ऐलान किया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद वह भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ेंगे और उन्होंने आईपीएल 2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोडऩे की घोषणा की। आरसीबी ने विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कप्तान के तौर पर 2021 आईपीएल उनका आखिरी सीजन होगा। उन्होंने कहा, मुझमें भरोसा करने और साथ देने के लिए मैं आरसीबी के सभी समर्थकों का शुक्रिया कहता हूं। मुझे एक जरूरी ऐलान करना है। आज शाम को मैंने टीम के साथ बात की और उन्हें बताया कि यह मेरा आरसीबी कप्तान के रूप में आखिरी आईपीएल होगा। विराट कोहली 9 साल से आरसीबी के कप्तान हैं। उन्होंने 2013 में यह जिम्मा संभाला था. हालांकि इससे पहले भी उन्होंने आरसीबी की कप्तानी की थी लेकिन तब वे डेनियल वेटोरी के डेप्युटी हुआ करते थे। भारतीय टीम के सफलतम कप्तानों में से एक विराट कोहली का जलवा आईपीएल में नहीं चला है। बल्ले से तो उन्होंने यहा भी कमाल किया मगर कप्तानी उन्हें कुछ रास नहीं आई। वे टीम का खिताबी सूखा दूर नहीं कर पाए। कोहली उन चुनिंदा खिलाडिय़ों में से हैं जो शुरू से अब तक एक ही टीम से आईपीएल खेल रहे हैं।
उन्होंने कहा, आज शाम को ही मैनेजमेंट से बात की। कुछ समय से यह बात मेरे दिमाग में चल रही थी। हाल ही मैंने भारत की टी20 कप्तानी भी छोड़ी है। ऐसा वर्कलोड के चलते किया है क्योंकि पिछले कुछ सालों में यह काफी रहा है। आरसीबी एक बदलाव से गुजरने वाली है क्योंकि अगले साल बड़ा ऑक्शन होने वाला है। मैंने मैनेजमेंट को बताया है कि मैं आरसीबी के अलावा किसी और टीम में होने के बारे में सोच भी नहीं सकता।
कोहली 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं और पहले सीजन से आरसीबी के साथ हैं। उन्होंने अभी तक 199 मुकाबले खेले हैं और 37.97 की औसत से 6076 रन बनाए हैं। उनके नाम पांच शतक और 40 फिफ्टी हैं। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वे 2013 में टीम के पूर्णकालिक कप्तान कप्तान बने थे। उनके नेतृत्व में टीम 2016 में आईपीएल फाइनल तक पहुंची थी मगर उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में अभी तक कोहली की कैबिनेट में आईपीएल ट्रॉफी की जगह खाली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आठ साल की बच्ची को घर से उठा ले गया गुलदार
Next: सोशल मीडिया से की दोस्ती, फिर घर दिखाने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज़

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.