Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • 15 घंटे बाद खुला कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे
  • चमोली

15 घंटे बाद खुला कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
default featured image

चमोली। शनिवार शाम यहां उमा माहेश्वर आरम के पास करीब पांच बजे बंद हुआ
बदरीनाथ हाईवे रविवार सुबह आठ बजे वाहनों के लिए खुल पाया। हालांकि बताया
जा रहा है कि मध्यरात्रि को यहां कुछ वाहन निकले। लेकिन पहाड़ी से लगातार
मलबा आने से फिर बंद हो गया। जिससे रविवार सुबह सुचारू किया गया। बदरीनाथ
हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम से उमट्टा बैंड तक करीब तीन जगह हाईवे पर
भूस्खलन जोन सक्रिय हैं। आए दिन इन स्थानों पर मलबा आने से हाईवे बाधित
हो रहा है। शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे से मलबा आना शुरू हुआ। जिससे
बड़े वाहन नहीं जा पा रहे थे। लेकिन शाम पांच बजे यहां भारी मात्रा में
मलबा, पेड़ और बोल्डर आ गए। जिससे यहां हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। बताया
जा रहा कि एनएच के प्रयास से रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ वाहन निकले।
लेकिन लगातार मलबा आने से यह सडक़ फिर बंद हो गई। जिससे कई लोग वापस
लंगासू, कालेश्वर सहित कर्णप्रयाग पहुंचे। यही नहीं कई छोटे वाहन करीब 40
किमी की अतिरिक्त दूरी पार करते हुए सोनला से सिलंगी होते हुए धारडुंग्री
से कर्णप्रयाग पहंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नदी में डूबने से मानसिक रूप से दिव्यांग महिला की मौत
Next: गैरसैंण स्थायी राजधानी को प्रवीण ने की जेल में भूख हड़ताल शुरू

Related Post

default featured image
  • चमोली

सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • चमोली

ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • चमोली

चंडिका मंदिर के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा
  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.