Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीएम मोदी का जन्मदिन युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया
  • अल्मोड़ा

पीएम मोदी का जन्मदिन युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया

RNS INDIA NEWS 17/09/2021
IMG-20210917-WA0063.jpg

अल्मोड़ा। आज 17 सितंबर शुक्रवार को उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल बजेला के नेतृत्व में चौहानपाटा अल्मोड़ा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम को आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वी वी जी राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अलावरू के आह्वान पर देश भर में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रही है।

इस अवसर पर गौरव जसवाल बजेला ने कहा की अनप्लांड लॉकडाउन, नोटबंदी के चलते देश के करोड़ों युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी की नीतियां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। गौरतलब है की भारत जैसे विशालकाय लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गौरव ने आगे कहा की आज पेट्रोल 100 रुपए पार, घरेलू गैस 1000 रुपए पार, खाने का तेल 200 रुपए ली. हो गया है जो की निंदनीय है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस बढ़ती हुई महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

इस मौके पर गौरव जसवाल बजेला और उनके साथियों ने देश बेरोजगारी की बढ़ती हुई दशा को अपने पहाड़ी लोकगीतों के माध्यम से जनता के बीच में पेश किया। गौरव जसवाल ने “यश कश चुनी सरकार, देश में मची गो हाहाकार” और “दीदी भूली काम ढडोनाई, ददा भुला काम ढूढानाई” गानों के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयत्न किया।

इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल बजेला के नेतृत्व में मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, अनिरुद्ध सांगा, पंकज कनवाल, हसन, भूपेंद्र भोज, हिमांशु कनवाल, उमेश बिष्ट, करन बिष्ट, पंकज खंपा, गोपाल सिजवाली, अमर बोरा, नंदन किशोर आर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2 बच्चों के खातों में आये करोड़ों रुपये तो पूरा गांव पासबुक लेकर पहुंचा बैंक, जानें क्या है मामला
Next: भाजपा अल्मोड़ा नगर मंडल ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया और कोरोना टीकाकरण को चलाया जागरूकता अभियान

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.