Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मांगी दुआ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मांगी दुआ

RNS INDIA NEWS 17/09/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देश के साथ ही उत्तराखंड में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर केदारनाथ एवं गंगोत्री धाम में पूजा की।

 

ईश्वर से दीर्घ जीवन की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में आयोजित पूजा-अर्चना में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की। वहीं शुक्रवार को बदरीनाथ धाम की अभिषेक पूजा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई।

 

मरीजों को फल बांटे गए

देहरादून के डालनवाला स्थित कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व अन्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि आज बीजेपी कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। साथ ही आज पूरे प्रदेश के 12 सौ से अधिक केंद्रों में टीकाकरण का महाअभियान भी चलाया जा रहा है। आज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सेवा कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।

केदारनाथ पर पीएम का सपना हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बदरीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

कहा कि पीएम के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर को धारा 370 एवं 35ए से आजादी मिली, श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास हुआ, वैश्विक महामारी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए। कहा कि कोरोना से जंग में राज्य को भी हर संभव मदद दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी शतायु हों, यह हम सब देशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल एवं केदारनाथ से प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने सहकारी बैंक की 10 मोबाईल एटीएम वैन को किया रवाना
Next: उत्तराखंड में 21 सितम्बर से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.