Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बहुचर्चित कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले में वांछित ईनामी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

बहुचर्चित कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले में वांछित ईनामी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
IMG-20210916-WA0000.jpg

अल्मोड़ा। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल डा0 नीलेश आनन्द भरणे के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा फरार तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा एक बार फिर से उत्तराखण्ड राज्य के बहुचर्चित कैमुना क्रेडिट को – ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले के सम्बन्ध में थाना सोमेश्वर में दिनांक 17 अक्टूबर 2020 को पंजीकृत मुकदमा FIR NO- 33/2020 धारा 406/409/420 भादवि व धारा 3 यूपीआईडी एक्ट बनाम प्रदीप कुमार अस्थाना आदि में नामजद / वांछित / ईनामी फरार अभियुक्त जयपाल सिंह पालनी उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र आनन्द सिंह पालनी निवासी ग्राम गागिल पोस्ट पातलीबगढ़ थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा को विवेचनाधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट थाना सोमेश्वर द्वारा आज 16 सितम्बर को कौसानी रोड काटली तिराहे से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा गैर जमानती वारण्ट एवं धारा 82 सीआरपीसी की उदघोषणा जारी की गयी थी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा 2500 / – का ईनाम घोषित किया गया था।

विवेचनाधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा बताया गया है कि फरार अभियुक्त जयपाल सिंह पालनी की अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायू परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही थी, और मामले का निकट पर्यवेक्षण किया जा रहा था, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आज उक्त फरार ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त जयपाल सिंह पालनी उपरोक्त कैमुना क्रेडिट को – ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में कुमाऊ रीजन में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत था, एवं घटना के बाद से फरार था, जो सोसाईटी की सोमेश्वर शाखा में हुए करीब 56 लाख रूपये के घोटाले में चार अन्य अभियुक्तों के साथ नामजद अभियुक्त था तथा कैमुना सोसाइटी घोटाले के सम्बन्ध में थाना सोमेश्वर के अलावा कुमाऊँ परिक्षेत्र के थाना चौखुटिया, थाना लोहाघाट, थाना बेरीनाग, थाना कोतवाली बागेश्वर में पंजीकृत कुल 6 अभियोगों में वांछित चल रहा था।

इस बहुचर्चित घोटाले के अभियुक्त जयपाल सिंह पालनी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2500 / रू0 नकद पुरस्कार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा थाना सोमेश्वर पुलिस की सराहना करते हुए गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 5000 रूपये नकद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

उल्लेखनीय है कि इस सोसाइटी में हुए घोटाले का मुख्य अभियुक्त प्रदीप कुमार अस्थाना जिसके विरूद्ध उत्तराखण्ड के विभिन्न थानों में कुल 18 अभियोग पंजीकृत हैं एवं सोसाइटी के बागेश्वर डिविजन के असिस्टैन्ट मैनेजर दीपक राम जिसके विरूद्ध 4 अभियोग पंजीकृत है को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया है जो वर्तमान में जिला कारागार में निरूद्ध हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल हाई कोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाई
Next: पीएम मोदी के बर्थडे पर है 1.5 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.