Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोबाइल चोरों को पीटा, सड़क पर बनाया मुर्गा
  • देहरादून

मोबाइल चोरों को पीटा, सड़क पर बनाया मुर्गा

RNS INDIA NEWS 15/09/2021
default featured image

विकासनगर। कुल्हाल बैरियर के पास विकासनगर की ओर आ रहे ट्रक चालक से लिफ्ट मांगकर दो युवकों ने मोबाइल चोरी कर लिया। पकड़े जाने पर दोनों युवकों की पिटाई की गई। चर्चा है कि दोनों युवकों को मुर्गा बनाया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को दो युवकों ने धर्मावाला के लिए ट्रक को रोककर लिफ्ट मांगी। चालक ने दोनों को ट्रक में बैठा दिया। अचानक कुंजाग्रांट के पास दोनों युवकों ने ट्रक चालक को ट्रक रोकने को कहा। चालक ने ट्रक रोका तो दोनो युवक मौके से कुल्हाल की ओर भाग निकले। तभी चालक ने देखा की उसका मोबाइल फोन गायब है। ट्रक चालक ने ट्रक रोककर अपने परिचितों से युवकों के बारे में जानकारी दी। वह ट्रक वापस लेकर कुल्हाल की ओर चल दिया। जहां कुल्हाल बैरियर के पास दोनों युवकों को दबोच लिया। ट्रक चालक सीधे उन्हें धर्मावाला चौक ले आया। जहां अन्य ट्रक चालक और काफी संख्या में लोग मौजूद थे। ट्रक चालक और मौजूद लोगों ने दोनों की पहले तो जमकर पिटाई की। चर्चा है कि उसके बाद दोनों को बीच सडक़ पर मुर्गा बनाया गया। दोनों युवकों ने भविष्य में चोरी नहीं करने की बात कही। उसके बाद दोनों को छोड़ दिया। चौकी प्रभारी कुल्हाल पंकज कुमार और चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी ने कहा कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा जिलाध्यक्ष का धमाके से हिला घर, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
Next: कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.