Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली पद की शपथ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली पद की शपथ

RNS INDIA NEWS 15/09/2021
default featured image

देहरादून। प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज बुधवार को उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में राज्यपाल पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई। राज्यपाल में शपथ ली । कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पहले मंगलवार को उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मंगलवार को दून पहुंच गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में नए राज्यपाल से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कैबिनेट मंत्रियों डा धन सिंह रावत, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। राजभवन में उनका स्वागत मुख्य सचिव डा एसएस संधु, डीजीपी अशोक कुमार, राज्यपाल के सचिव बृजेश कुमार संत ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। इस अपर सचिव जितेंद्र कुमार सोनकर, जिलाधिकारी डा आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी एवं राजभवन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश भर में जन सेवा कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन समारोह को मनाएगा भाजयुमो : सौरभ
Next: विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.