Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वैष्णव ने 2024 से पहले कश्मीर को रेल मार्ग से देश के साथ जोड़ने का किया वादा
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

वैष्णव ने 2024 से पहले कश्मीर को रेल मार्ग से देश के साथ जोड़ने का किया वादा

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
default featured image

जम्मू (आरएनएस)।  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार का मिशन अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का है और इस उदेश्य को ध्यान में रख कर कश्मीर घाटी को वर्ष 2024 से पहले पूरे देश के साथ रेल मार्ग के जरिए जोड़ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने का उल्लेख करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि सरकार ने पिछले सात वर्षों में इस दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि देश के दूरस्थ क्षेत्रों को मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी के माध्यम से जोडऩे के लिए व्यवस्थित सर्वेक्षण किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का लक्ष्य सार्वभौमिक इंटरनेट सुविधा मुहैया कराना है। श्री वैष्ण केंद्र सरकार की  पब्लिक आउटरीच पहल के तहत जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।

जम्मू-पुंछ रेलवे लिंक के संबंध में रेल मंत्री ने कहा है कि इस पर तेजी से काम किया गया है और क्षेत्र के आवश्यक कार्यों को पूरा करने के बाद इसे पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने जम्मू रेलवे स्टेशन, जानीपुर क्षेत्र में एक सामुदायिक सेवा केंद्र (सीएससी) का भी दौरा किया और जनता को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जम्मू- कश्मीर ई-गवर्नेंस एजेंसी (जेकेईजीए) के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को विभाग के कामकाज और आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई, ई-श्रम और अन्य ई-गवर्नेंस सुविधाओं जैसी सरकारी सुविधाओं को लोगों को प्रदान करने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। वहीं रेल मंत्री ने प्रधान मंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान का उल्लेख किया, जिसके तहत ग्रामीण आबादी को कंप्यूटर और इंटरनेट की शिक्षा दी जा रही है।

उन्होंने जम्मू रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया और जम्मू तथा कठुआ रेलवे स्टेशनों के लिए उन्नयन योजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रेलवे के माध्यम से जम्मू और उससे आगे जाने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए उचित कदम उठाए जाने का भी आश्वासन भी दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग पहुंचे पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक अरिंदम
Next: मेडिकल कालेज टांडा का 68 करोड़ का अनुमानित बजट पारित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.